LATEST NEWS

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

  • Bihar NCP
  • Bihar NCP: पटना में NCP शरदचंद्र पवार की सियासी बैठक, राहत कादरी ने NDA सरकार पर उठाए

Cash Transfer Scheme : बिहार में क्या होगा ! महिलाओं को कैश ट्रांसफर करनेवाला 9 वां राज्य बना दिल्ली, आज से रजिस्ट्रेशन की हुई शुरुआत

Cash Transfer Scheme : महिलाओं को कैश ट्रांसफर योजना विधानसभा चुनाव में गेम चेंजर साबित हो रहा है। आज दिल्ली भी इसमें शामिल हो गया है। अब यहाँ की महिलाओं को 21 सौ रुपये प्रतिमाह दिए जायेंगे।

Cash Transfer Scheme : बिहार में क्या होगा ! महिलाओं को कैश
महिलाओं को सौगात - फोटो : SOCIAL MEDIA

N4N DESK : महिलाओं को कैश ट्रांसफर देने की योजना अब विधानसभा चुनावों में एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन गई है। महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के नतीजों के लिहाज से यह योजना एक गेमचेंजर साबित हो सकती है। मध्य प्रदेश में भी महिलाओं को कैश ट्रांसफर स्कीम ने चुनावी लाभ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और अब यह रणनीति कई अन्य राज्यों में भी अपनाई जा रही है। इसी कड़ी में महिलाओं को कैश ट्रांसफर योजना का लाभ देनेवाला 9 वां राज्य दिल्ली बन गया है। 23 दिसम्बर से महिला सम्मान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो चुकी है। खुद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल और मुख्यमंत्री आतिशी ने महिलाओं का रजिस्ट्रेशन किया है। वहीँ अरविन्द केजरीवाल ने कहा है की इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को कहीं जाने की जरुरत नहीं है। पार्टी के कार्यकर्त्ता महिलाओं के घर घर जायेंगे। और उनके घर पर ही उनका रजिस्ट्रेशन किया जायेगा।

इस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा की योजना का एलान होने के बाद लोग फोन करने पूछ रहे हैं कि पंजीकरण कब से शुरू होगा। उन सभी का इंतजार खत्म हो रहा है। सोमवार से पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गयी। जिनका भी पंजीकरण हो, उनको अपना कार्ड अपने पास रखना है। सरकार बनने के साथ लोगों के खाते में पैसे आने लगेंगे। कहा की चुनाव के पहले महिलाओं को एक हज़ार रुपए और चुनाव के बाद 21 सौ रुपए दिए जायेंगे। फ़िलहाल उन महिलाओं को ही इस योजना का लाभ दिया जायेगा, जो इनकम टैक्स नहीं जमा करती हो। दिल्ली सरकार की कोई पेंशन स्कीम, जैसे वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांगता पेंशन लेने वाली महिलाएं भी इस योजना के पात्र नहीं होंगी। योजना का लाभ लेनेवाली महिलाओं को दिल्ली की वोटर होना जरुरी है।  

अब सवाल यह है की बिहार की सियासत में क्या होनेवाला है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहले ही महिलाओं को प्रतिमाह 25 सौ रुपए देने का ऐलान कर चुके हैं। बताया जा रहा है की नीतीश कुमार भी इसी तरह महिलाओं के लिए कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं।