LATEST NEWS

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस और चाकू किया बरामद
  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस

  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक, मूकदर्शक बना रेल प्रशासन
  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक,

शराबबंदी वाले बिहार में शराब माफिया एक्टिव, नवादा में गाड़ी में बने तहखाना में मिली लाखों की शराब

बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद बड़े पैमाने पर शराब माफिया दूसरे राज्यों से शराब लाकर बेचने का काम करते हैं। ऐसे ही एक मामले का खुलासा नवादा में हुआ है जिसमें लाखों की शराब बरामद हुई है.

 Nawada
Nawada- फोटो : news4nation

Bihar News : नवादा जिले के रजौली स्थित चित्रकोली उत्पाद जांच चौकी पर उत्पाद विभाग की टीम ने एक लग्जरी कार से 124.20 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। यह शराब कार में बनाए गए गुप्त तहखानों में छिपाकर झारखंड से बिहार लाई जा रही थी। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

उत्पाद विभाग की टीम बिहार-झारखंड सीमा पर वाहनों की जांच कर रही थी, तभी झारखंड की ओर से आ रही एक लग्जरी कार को रोका गया। तलाशी के दौरान कार के अलग-अलग हिस्सों में कई गुप्त तहखाने मिले, जिनमें बड़ी मात्रा में शराब छिपाई गई थी। शराब छिपाने के इस तरीके को देखकर जांच टीम भी हैरान रह गई।

उत्पाद चेकपोस्ट प्रभारी अमृत गुप्ता ने बताया कि शराब के साथ नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र के मोगलकुआं गांव निवासी राहुल पासवान को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में राहुल ने बताया कि यह कार उसे 'चांद' नामक व्यक्ति ने झारखंड के बरकट्ठा में दी थी और उसे बिहार तक पहुंचाने के लिए कहा गया था।

आरोपी राहुल ने पूछताछ के दौरान 'चांद' का मोबाइल नंबर भी उत्पाद विभाग की टीम को उपलब्ध कराया है। अब पुलिस और उत्पाद विभाग उस नंबर के आधार पर आगे की जांच कर रहे हैं। बरामद शराब और कार को जब्त कर आरोपी राहुल पासवान के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

NSIT
Nsmch

बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद बड़े पैमाने पर शराब माफिया दूसरे राज्यों से शराब लाकर बेचने का काम करते हैं। इन शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस और उत्पाद विभाग लगातार चेकिंग अभियान चला रहे हैं। चित्रकोली चेकपोस्ट पर झारखंड से आने वाले वाहनों की सघन जांच जारी है, ताकि शराब की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।