LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

Rural India Mahotsav: PM मोदी आज ‘ग्रामीण भारत महोत्सव-2025’ का करेंगे आगाज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के भारत मंडपम में 'ग्रामीण भारत महोत्सव-2025' का शुभारंभ करेंगे। यह महोत्सव 4 से 9 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा।

Pm Modi
ग्रामीण भारत महोत्सव-2025- फोटो : Reporter

Rural India Mahotsav: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दिल्ली के भारत मंडपम में ग्रामीण भारत महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। यह छह दिवसीय कार्यक्रम "विकसित भारत 2047 के लिए एक ग्रामीण भारत का निर्माण" विषय पर आधारित है। इसके अंतर्गत देश के ग्रामीण बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करना, आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था की स्थापना करना और ग्रामीण समुदायों में नवाचार को प्रोत्साहित करना शामिल है। 

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने इस संबंध में एक बयान जारी किया था। पीएमओ के अनुसार, यह महोत्सव ग्रामीण भारत की उद्यमिता और सांस्कृतिक धरोहर का उत्सव मनाते हुए 4 से 9 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। इसका मुख्य विषय "विकसित भारत 2047 के लिए एक ग्रामीण भारत का निर्माण" है, जबकि इसका आदर्श वाक्य "गांव बढ़े, तो देश बढ़े" रखा गया है। बयान में कहा गया है कि इस महोत्सव में विद्वानों और विशेषज्ञों की भागीदारी होगी।