LATEST NEWS

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

  • Nawada
  • दिवाली से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड सीमा पर पानी के बीच लाई जा रही

Sambhal News: संभल में महादेव मंदिर के कपाट खुलने के बाद कुएं में मिली दो मूर्तियां, ASI की टीम करेगी जांच

कुएं की खुदाई के दौरान कई प्राचीन मूर्तियां, स्वास्तिक चिन्ह वाली ईंटें और अन्य पुरातात्विक महत्व की वस्तुएं मिली हैं। इससे यह संकेत मिलता है कि इस कुएं में और भी कई ऐतिहासिक खजाने दबे हो सकते हैं।

Sambhal News: संभल में महादेव मंदिर के कपाट खुलने के बाद कुए
ASI की टीम करेगी जांच- फोटो : Social media

Sambhal News: उत्तर प्रदेश का संभल जिला पिछले कुछ समय से धार्मिक स्थलों को लेकर विवादों के केंद्र में रहा है। यहां जामा मस्जिद के सर्वे के आदेश के बाद हुई हिंसा ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया था। इस हिंसा के बाद एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ। एक पुराने मंदिर को अतिक्रमण कर दबाकर रखा गया था, जिसे खोलने पर हनुमान जी की मूर्ति और एक शिवलिंग मिला।मामला यहीं नहीं रुका। इस मंदिर के पास बने कुएं की खुदाई के दौरान कई प्राचीन मूर्तियां, स्वास्तिक चिन्ह वाली ईंटें और अन्य पुरातात्विक महत्व की वस्तुएं मिली हैं। इससे यह संकेत मिलता है कि इस कुएं में और भी कई ऐतिहासिक खजाने दबे हो सकते हैं।

इस खोज के बाद इतिहासकारों और पुरातत्वविदों ने इस क्षेत्र में कार्बन डेटिंग जैसी वैज्ञानिक विधियों से गहन अध्ययन करने की मांग उठाई है ताकि इस क्षेत्र के समृद्ध इतिहास के बारे में अधिक जानकारी मिल सके।

संभल में हनुमान मंदिर के निकट एक प्राचीन कुएं की खुदाई के दौरान दो मूर्तियों की प्राप्ति हुई है। यह घटना शाही मस्जिद विवाद के बीच हुई है, जहां इस मंदिर से केवल 10 मीटर की दूरी पर खुदाई की गई। लगभग 20 फीट गहराई तक खुदाई की गई, जिसके परिणामस्वरूप प्रशासन ने मूर्तियों को अपने नियंत्रण में ले लिया है। जल्द ही भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम इनकी जांच करेगी।

खग्गुसराय में कार्तिक महादेव मंदिर के कपाट 46 साल के लंबे इंतजार के बाद खुलने से भक्तों में खुशी का माहौल बना हुआ है। सोमवार को भी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। सुबह से ही भक्त वहां एकत्रित हो रहे हैं। मंदिर के खुलने के बाद से यह उत्सव जारी है। श्रद्धालुओं ने रविवार की सुबह भगवान शिव का रूद्राभिषेक किया, और दिन में हनुमान जी को चोला चढ़ाया गया। शाम को हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ किया गया, इसके साथ ही भगवान को भोग अर्पित किया गया और भंडारे का आयोजन किया गया। 

NSIT
Nsmch

 डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया, एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई समेत कई प्रमुख अधिकारियों ने मंदिर में पूजा की। दूसरी ओर, मंदिर के पास स्थित कुएं की खुदाई कर उसे दस फीट गहरा किया गया है। मंदिर पर हुए अतिक्रमण को हटाने का कार्य भी चल रहा है।