LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

Accident: नहर में गिरी कार, परिवार के 8 सदस्यों की मौत, हादसे पर पीएम, सीएम ने जताया दुख

नहर में गिरी कार

Accident: हरियाणा राज्य के कैथल जिले के मुंदड़ी गांव के पास  एक दुखद घटना हुई है जिसमें एक कार नहर में गिर गई, जिससे परिवार के आठ सदस्यों की मौत हो गई. मृतकों में पांच बच्चियां और तीन महिलाएं शामिल हैं.

पुंडरी के गांव का रहने वाला परिवार पास के गांव गुहना स्थित गुरु रविदास मंदिर में पूजा के लिए जा रहा था. कार में चमेली देवी, उनकी दो बहुएं और पांच पोतियां सवार थीं, जबकि बेटा कर्मजीत गाड़ी चला रहा था.गांव मुंदड़ी के पास नहर पर चालक संतुलन खो बैठा और कार पानी में जा गिरी. आसपास के लोग बचाव के लिए नहर की तरफ दौड़े और कड़ी मेहनत के बाद कार को बाहर निकाला.

 ग्रामीणों ने कार में फंसे लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चमेली देवी , उनकी पुत्रवधू दर्शना , सुखविंद्र उर्फ तीजो , पोती वंदना , रिया , काजल  और फिजा  को मृत घोषित कर दिया। चालक कर्मजीत  को पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल करवाया गया है. वहीं, 14 वर्षीय लड़की कोमल का शव कई घंटे की तलाश के बाद गोताखोरों व पुलिस ने नहर से निकाला. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कैथल के नवनिर्वाचित विधायक आदित्य सुरजेवाल ने हादसे पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की. सैनी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को हर संभव मदद और राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिये.

NSIT
Nsmch

प्रशासन और पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं. वहीं मुंदड़ी के पास से गुजरने वाली नहर का पुल वाहनों के लिए सुरक्षित नहीं है,जहां पर पुल बनाया गया है, वहां तीखा मोड़ है. यदि चालक जरा भी संतुलन खो दे तो वाहन सीधा नहर में जाकर गिरता है. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस पुल पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं लेकिन प्रशासन ने इसे रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है.