LATEST NEWS

  • Bihar News : भोजपुर में दो कट्ठा जमीन के विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर हुई हत्या, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : भोजपुर में दो कट्ठा जमीन के विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर

  • Bihar News : पटना में खाद्य संरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई होटलों और रेस्टोरेंट में की छापेमारी, एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त कर किया विनष्ट
  • Bihar News : पटना में खाद्य संरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई होटलों और रेस्टोरेंट में की छापेमारी,

  • Bihar News : गया कोर्ट ने हत्या के पुराने मामले में आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, 55 हजार रुपये का लगाया जुर्माना
  • Bihar News : गया कोर्ट ने हत्या के पुराने मामले में आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा,

  • विवाहिता को गोली लगने के मामले का 6 घंटे में खुलासा: ससुर गिरफ्तार, अवैध हथियार से लापरवाही में चली थी गोली
  • विवाहिता को गोली लगने के मामले का 6 घंटे में खुलासा: ससुर गिरफ्तार, अवैध हथियार से लापरवाही में

  • Bihar News : मोतिहारी में बीईओ कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा का डिस्क निकालकर हो रहा फर्जीवाड़ा, जांच में खुली पोल
  • Bihar News : मोतिहारी में बीईओ कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा का डिस्क निकालकर हो रहा फर्जीवाड़ा, जांच में

Take Back Padma Shree : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को हिंदू सेना ने लिखा पत्र, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी से की 'पद्म श्री' वापस लेने की मांग

Take Back Padma Shree : हिंदू सेना संगठन ने पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की 'हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता' पर टिप्पणी पर कड़ा ऐतराज जताते हुए उनसे 'पद्म श्री' पुरस्कार वापस लेने की मांग की है.....पढ़िए आगे

Take Back Padma Shree : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को हिंद
पद्मश्री वापस लेने की मांग - फोटो : SOCIAL MEDIA

New Delhi : पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की 'हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता' टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए 'हिंदू सेना' संगठन ने 'पद्म श्री' पुरस्कार वापस लेने की मांग की है। संगठन ने हामिद अंसारी पर हिंदू-विरोधी बयान देने और राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने के आरोप लगाए हैं। 'हिंदू सेना' संगठन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखा है। 

संगठन ने बहुसंख्यक हिंदू समुदाय और दक्षिणपंथी विचारधारा को निशाना बनाने वाले हामिद अंसारी के हालिया सार्वजनिक बयानों की निंदा की। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की छवि खराब करते हैं और सामाजिक सद्भाव को नुकसान पहुंचाते हैं। पत्र में कहा गया, "देश के सबसे ऊंचे संवैधानिक पदों पर रहने के बावजूद पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने अपने कार्यकाल के दौरान और उसके बाद भी बार-बार ऐसे काम किए और बयान दिए हैं, जिनसे भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, संप्रभुता और सांस्कृतिक ताने-बाने पर गंभीर सवाल उठते हैं।"

एक आधिकारिक बयान में हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने हामिद अंसारी के पिछले व्यवहार और हालिया सार्वजनिक बयानों पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें सम्मानित करते रहना राष्ट्रीय पुरस्कारों की गरिमा का अपमान है। हिंदू सेना ने कहा कि 'पद्म श्री' जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार उन लोगों के लिए होते हैं जो देश के प्रति अटूट समर्पण दिखाते हैं। ये सम्मान उन लोगों के पास नहीं रहने चाहिए, जिन पर राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के गंभीर आरोप हों।

विष्णु गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने के गंभीर आरोपों और हिंदू समुदाय को बार-बार निशाना बनाए जाने को देखते हुए हामिद अंसारी ने भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक को अपने पास रखने का नैतिक अधिकार खो दिया है। हम केंद्रीय गृह मंत्रालय से आग्रह करते हैं कि वह तुरंत उनका 'पद्म श्री' सम्मान वापस ले और इन मामलों की उच्च-स्तरीय जांच के आदेश दे।

NSIT
Nsmch