LATEST NEWS

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

  • Bihar NCP
  • Bihar NCP: पटना में NCP शरदचंद्र पवार की सियासी बैठक, राहत कादरी ने NDA सरकार पर उठाए

Saif Ali Khan attack case: सैफ अली खान पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी को मुंबई के पास से गिरफ्तार , कबूल किया अपना जुर्म

मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान पर हमला मामले के मुख्य आरोपी को ठाणे से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपराध करना कबूल कर लिया है

 Saif Ali Khan
सैफ अली खान पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी को गिरफ्तार- फोटो : Social Media

Saif Ali Khan attack case: फिल्म अभिनेता सैफ अली खान के निवास पर घुसकर उन पर हमला करने वाले व्यक्ति को मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस ने अंततः गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में उसने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है। मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस ने मुख्य आरोपी विजॉय दास को हीरानंदानी एस्टेट ठाणे से गिरफ्तार किया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी मोबाइल टावर लोकेशन के माध्यम से की गई थी, जो वडवली पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में पाई गई थी। विजॉय दास पहले एक रेस्तरां में वेटर का काम करता था और उसे इस इलाके की अच्छी जानकारी थी।

घटना

अभिनेता सैफ अली खान पर एक जानलेवा हमले की घटना 18 जनवरी 2025 को मुंबई में उनके बांद्रा स्थित आवास पर हुई। इस हमले में एक व्यक्ति ने चाकू से सैफ पर हमला किया, जिससे उन्हें छह जगह चोटें आईं। यह हमला उस समय हुआ जब सैफ सो रहे थे, और यह रात करीब 2:30 बजे की घटना है। हमलावर घटनास्थल से फरार हो गया था।

पुलिस की कार्रवाई

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसने यह वारदात क्यों की। वर्तमान में पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सैफ अली खान पर हमले के मामले में मुख्य आरोपी को हीरानंदानी एस्टेट, ठाणे से पकड़ा गया है। हमलावर का नाम विजय दास बताया गया है, जो एक रेस्टोरेंट में वेटर के रूप में कार्यरत है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आरोपी पश्चिम बंगाल का निवासी है।पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने इस वारदात को क्यों अंजाम दिया और क्या वह किसी गिरोह का हिस्सा था या नहीं। बता दें पुलिस को यह भी जानने की कोशिश है कि आरोपी सैफ के घर तक कैसे पहुंचा, जबकि फिल्म अभिनेताओं के घरों की सुरक्षा काफी कड़ी होती है।

हमले का उद्देश्य

प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह हमला लूटपाट के इरादे से किया गया था, लेकिन आरोपी ने वहां रखे आभूषणों को नहीं छुआ। यह भी बताया गया है कि सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर खान ने पुलिस को बताया कि हमलावर हाथापाई के दौरान आक्रामक हो गया था।

NSIT
Nsmch

अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी

इस मामले में छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन से एक अन्य संदिग्ध आकाश कन्नौजिया को भी हिरासत में लिया गया है, लेकिन उसे अभी तक केवल संदिग्ध माना जा रहा है।