LATEST NEWS

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल
  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल

  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में शुरू हुई डिजिटल बिक्री
  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में

  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश
  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश

3 सालों से पुलिस के आंखों में धूल झोंक रही थी फेक महिला पुलिस, कई बेरोजगार युवाओं को भी बनाया शिकार, जानें नटवर लाल का पूरा खेल

पुलिस ने कहा कि जांच से पता चला कि अंजू शर्मा ने कथित तौर पर सरकारी नौकरियों के बहाने दिल्ली, जयपुर और हरियाणा में कई बेरोजगार युवाओं को धोखा दिया।

3 सालों से पुलिस के आंखों में धूल झोंक रही थी फेक महिला पुलि
दिल्ली की फेक महिला पुलिस का पर्दाफाश!- फोटो : AI

Delhi Police fake female SHO: राजस्थान पुलिस के अधिकारियों ने मंगलवार (29 अक्तूबर) को कहा कि उन्होंने एक महिला को गिरफ्तार किया, जिसने कथित तौर पर पिछले तीन साल से दिल्ली पुलिस अधिकारी के रूप में कई बेरोजगार व्यक्तियों को धोखा दिया था। यह कार्रवाई तब की गई जब जानकारी मिली कि अंजू शर्मा नामक महिला ने कुछ समय से खुद को दिल्ली पुलिस का सब-इंस्पेक्टर बताकर 'VIP' सुविधाओं का लाभ उठा रही है और बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरियों में भर्ती कराने का वादा करके उनसे लाखों रुपये वसूल चुकी है। 


मामले पर चूरू एसपी जय यादव ने कहा. उन्होंने बताया कि सूचना पर कार्रवाई करते हुए चूरू जिले के साहवा पुलिस थाने की एक टीम ने देवगढ़ निवासी और केवल 12वीं पास आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से दिल्ली पुलिस का फर्जी आईडी कार्ड बरामद किया है. उन्होंने बताया कि उन्हें उसके फोन पर तस्वीरें और वीडियो भी मिले जिनमें वह दिल्ली पुलिस की वर्दी पहने नजर आ रही थी। 

Diarch GO


सरकारी नौकरियों के बहाने बेरोजगार युवाओं को धोखा

पुलिस ने कहा कि जांच से पता चला कि अंजू शर्मा ने कथित तौर पर सरकारी नौकरियों के बहाने दिल्ली, जयपुर और हरियाणा में कई बेरोजगार युवाओं को धोखा दिया। पुलिस ने कहा कि पीड़ितों में से एक अर्जुन लाल ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उसने उसे दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर नौकरी दिलाने का वादा करके 12.93 लाख रुपये की धोखाधड़ी की।