LATEST NEWS

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Amir Khan : आमिर खान को टपकाने वाले को मिलेगा 5 करोड़ रूपये का इनाम, जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने किया ऐलान, कहा-मुकदमा लड़ने का खर्च भी देंगे

Amir Khan : जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने विवादित बयान दिया है. जिसमें उन्होंने आमिर खान को टपका देनेवाले व्यक्ति के लिए ₹5 करोड़ के इनाम की घोषणा कर दी है.....पढ़िए आगे

Amir Khan : आमिर खान को टपकाने वाले को मिलेगा 5 करोड़ रूपये क
5 करोड़ का इनाम - फोटो : SOCIAL MEDIA

N4N DESK : अयोध्या के तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर एक बेहद विवादित और उग्र बयान दिया है। उन्होंने आमिर खान पर 'लव जिहाद' को बढ़ावा देने का सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि अभिनेता ने अब तक तीन शादियां की हैं और ये तीनों ही शादियां हिंदू लड़कियों से हुई हैं। उन्होंने इस कृत्य को समाज के ताने-बाने को नुकसान पहुँचाने वाला बताया।

परमहंस आचार्य ने भाजपा नेता नितेश राणे द्वारा आमिर खान पर हाल ही में लगाए गए आरोपों का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि नितेश राणे द्वारा लगाए गए आरोप कोई साधारण आरोप नहीं बल्कि धरातल की हकीकत हैं। उनके अनुसार, इस उम्र में इस तरह की शादियां करना केवल समाज में एक खास तरह का संदेश देने और 'लव जिहाद' के एजेंडे को बढ़ावा देने की सोची-समझी साजिश का हिस्सा है।

Diarch GO

वीडियो में परमहंस आचार्य ने बेहद आक्रामक और आपत्तिजनक रुख अपनाते हुए अभिनेता के खिलाफ हिंसक टिप्पणी की। उन्होंने आमिर खान को टपका देनेवाले व्यक्ति के लिए ₹5 करोड़ के इनाम की घोषणा कर दी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा करने वाले व्यक्ति के परिवार को वह यह राशि सौंपेंगे और उस पर होने वाले तमाम कानूनी मुकदमों का खर्च भी खुद उठाएंगे।

अपने बयान में उन्होंने धार्मिक मान्यताओं का हवाला देते हुए कहा कि जिस मजहब में बुतपरस्ती और हिंदू देवी-देवताओं की पूजा को स्वीकार नहीं किया जाता, उस विचारधारा के लोग हिंदू बेटियों से शादी कैसे कर सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाना जरूरी है ताकि इस तरह के मामलों पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके।

NSIT
Nsmch