LATEST NEWS

  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : आरोपी ने फोटो वायरल करने के नाम ठगे 17 लाख जेवरात और नगदी की ठगी, थाने में FIR दर्ज
  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : आरोपी ने फोटो वायरल करने के नाम ठगे 17

  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ मास्टर माइंड को दबोचा, बड़े गैंग का खुलासा
  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ

  • जाली नोट के बड़े कारोबार का खुलासा : तकरीबन 20 लाख के नकली नोट के साथ यूपी-बिहार गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
  • जाली नोट के बड़े कारोबार का खुलासा : तकरीबन 20 लाख के नकली नोट के साथ यूपी-बिहार गिरोह

  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी
  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी

  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से हुआ स्वागत
  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से

Bihar Crime: रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी के घर लाखों की चोरी, वेंटिलेटर से घुसे चोर, नकदी-जेवर लेकर फरार

Bihar Crime: चोरों ने सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी के घर धावा बोलकर करीब 23 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।...

Vaishali Thieves Steal
लाखों की चोरी- फोटो : reporter

Bihar Crime: वैशाली के महुआ थाना क्षेत्र के चांदसराय गांव में चोरों ने सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी के घर धावा बोलकर करीब 23 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। चोरी की घटना फतहपुर पकरी पंचायत के वार्ड नंबर 9 की बताई जा रही है, जहां रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी संतलाल सहनी के घर शुक्रवार रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक, चोर वेंटिलेटर के रास्ते घर के अंदर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने गोदरेज, बक्से और अटैची के लॉक तोड़कर करीब 3 लाख रुपये नकद और लगभग 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। चोर वारदात को अंजाम देने के बाद आसानी से फरार हो गए।

चोरी का पता शनिवार तड़के करीब 4 बजे चला, जब संतलाल सहनी की पत्नी राम सिंगारी देवी की नींद खुली। उन्होंने घर के दरवाजे खुले देखे और अंदर सामान बिखरा पाया। इसके बाद परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित परिवार के मुताबिक, चोरी गए जेवरात में पत्नी के अलावा पुत्रवधू पिंकी देवी और बेटी के आभूषण भी शामिल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद के निर्देश पर सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर वारदात से जुड़े सुराग जुटाने की कवायद शुरू कर दी है।

NSIT
Nsmch

वहीं, घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों ने इलाके में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित की ओर से आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब चोरों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी है।

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार