LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

वैशाली में अपराधियों का तांडव, बुजुर्ग की आंख में गोली मारकर हत्या, गांव में तनाव

Bihar Crime: बदमाशों ने एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी....

Vaishali Elderly Man Shot Dead Amid Dispute Over Village Roa
आंख में गोली मारकर हत्या- फोटो : reporter

Bihar Crime: वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड में रास्ते के पुराने विवाद ने खूनी रूप ले लिया। जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर पूर्वी पंचायत में शनिवार सुबह बदमाशों ने एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है। स्थिति को देखते हुए जुड़ावनपुर और राघोपुर थाना की पुलिस मौके पर कैंप कर रही है और हालात पर लगातार नजर रखे हुए है।

मृतक की पहचान हरबंसू राय (70 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, हरबंसू राय और उनके पड़ोसी श्याम नंदन राय के बीच लंबे समय से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि श्याम नंदन राय ने रास्ते पर अपना मकान बना लिया था, जबकि हरबंसू राय ने उस स्थान को पिलर लगाकर घेर दिया था। इसी मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद होता रहा था।

Diarch GO

शनिवार सुबह एक बार फिर रास्ते के मुद्दे पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि गोलीबारी हो गई। आरोप है कि बदमाशों ने हरबंसू राय की आंख में गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों ने इस हत्याकांड के लिए श्याम नंदन राय, राजा राम राय और करू राय पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

NSIT
Nsmch

वैशाली के पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने बताया कि एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की सूचना मिली है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं से घटना की पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है और कानून के अनुसार सख्त कदम उठाए जाएंगे। 

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार