LATEST NEWS

  • बंगाल के मंत्री उमेश राय कल पहुंचेंगे मुजफ्फरपुर: दुर्गापूजा भगदड़ में जान गंवाने वाले पिता-पुत्र के परिजनों से करेंगे मुलाकात, सौंपेंगे सहायता राशि का चेक
  • बंगाल के मंत्री उमेश राय कल पहुंचेंगे मुजफ्फरपुर: दुर्गापूजा भगदड़ में जान गंवाने वाले पिता-पुत्र के परिजनों से

  • Bihar News : बिहार में पेयजल सुविधाओं के विस्तार के लिए नाबार्ड ने 1774.98 करोड़ की परियोजना को दी मंजूरी, सीएम सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी का जताया आभार
  • Bihar News : बिहार में पेयजल सुविधाओं के विस्तार के लिए नाबार्ड ने 1774.98 करोड़ की परियोजना को

  • बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे दो अपराधी: गरुड़ टीम ने दबोचा, पिस्टल और दो मोबाइल बरामद
  • बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे दो अपराधी: गरुड़ टीम ने दबोचा, पिस्टल और दो

  • Bihar News : पटना में ग्रीन एनर्जी कॉन्क्लेव-2026 का हुआ आयोजन, ऊर्जा मंत्री बोले- अक्षय ऊर्जा और सोलर परियोजनाओं से बदलेगा बिहार का ऊर्जा परिदृश्य
  • Bihar News : पटना में ग्रीन एनर्जी कॉन्क्लेव-2026 का हुआ आयोजन, ऊर्जा मंत्री बोले- अक्षय ऊर्जा और सोलर

  • दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज, आयुष्मान कार्ड अनिवार्य नहीं
  • दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज, आयुष्मान कार्ड अनिवार्य नहीं

पटना में शातिरों का आतंक: गाड़ी से मोबिल गिरने का दिया झांसा, लाइसेंसी पिस्टल वाला बैग लेकर फरार

मिली जानकारी के अनुसार, रविरंजन सिंह उर्फ़ टनटन की थार गाड़ी बुद्धा स्मृति पार्क के पास खड़ी थी। इसी दौरान कुछ अज्ञात युवक गाड़ी के पास पहुंचे और ड्राइवर से कहा कि गाड़ी से मोबिल गिर रहा है। इसी दौरान शातिरों ने बड़ा कांड कर दिया

 Thieves Steal Licensed Pistol
Thieves Steal Licensed Pistol- फोटो : news4nation

Bihar Crime News :  पटना में शातिर ठगों और चोरों का आतंक जारी है। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में बदमाशों ने चालाकी से एक थार गाड़ी को निशाना बनाते हुए बैग उड़ा लिया। बैग में लाइसेंसी पिस्टल, उसका लाइसेंस, आधार कार्ड और अन्य जरूरी कागजात रखे थे। घटना शनिवार को बुद्धा स्मृति पार्क के पास की बताई जा रही है। वारदात का शिकार लखीसराय जिला परिषद अध्यक्ष रविरंजन सिंह उर्फ़ टनटन सिंह हुए हैं।

गाड़ी से मोबिल गिरने का दिया झांसा

मिली जानकारी के अनुसार,  टनटन सिंह की थार गाड़ी (नंबर BR 3J 5703) बुद्धा स्मृति पार्क के पास खड़ी थी। इसी दौरान कुछ अज्ञात युवक गाड़ी के पास पहुंचे और ड्राइवर से कहा कि गाड़ी से मोबिल गिर रहा है। उनकी बात सुनकर ड्राइवर गाड़ी से उतरा और बोनट उठाकर देखने लगा, लेकिन उसे वहां कुछ नहीं मिला। इसी बीच बदमाशों ने मौके का फायदा उठाया और गाड़ी की पिछली सीट पर रखा बैग लेकर फरार हो गए। बैग में लाइसेंसी पिस्टल, हथियार का लाइसेंस, आधार कार्ड और अन्य जरूरी सामान था।

लौटने पर गायब मिला बैग 

बताया जा रहा है कि विरंजन सिंह उर्फ़ टनटन सिंह किसी काम से बाहर गए हुए थे। वापस लौटने पर जब उन्होंने पिछली सीट पर अपना बैग नहीं देखा, तो ड्राइवर से पूछताछ की। तब तक बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। इसके बाद निरंजन सिंह आनन-फानन में कोतवाली थाना पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। लाइसेंसी हथियार और जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग चोरी होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

NSIT
Nsmch

घटनास्थल पर नहीं मिला सीसीटीवी कैमरा

मामले की जांच के लिए पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। बताया जा रहा है कि आसपास दूर-दूर तक कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा मिला। ऐसे में बदमाशों की पहचान और वारदात की पुष्टि के लिए पुलिस को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बदमाशों ने किस तरह वारदात को अंजाम दिया और चोरी हुए बैग की बरामदगी कैसे होगी, इन बिंदुओं पर जांच की जा रही है।


अनिल की रिपोर्ट