LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

सीवान में मुकेश श्रीवास्तव हत्याकांड के विरोध में चित्रांश समाज का कैंडल मार्च, सीएम सम्राट से बड़ी मांग

इस घटना से चित्रांश (कायस्थ) समाज में भारी आक्रोश है और युवाओं में न्याय की मांग को लेकर रोष व्याप्त है। सरकार और पुलिस प्रशासन का दायित्व है कि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए।

Siwan Mukesh Srivastava Murder
Siwan Mukesh Srivastava Murder - फोटो : news4nation

Bihar News : सिवान जिले के आंदर थाना क्षेत्र के खड़िया गांव निवासी मुकेश श्रीवास्तव की हत्या के विरोध में चित्रांश समाज के युवाओं ने शनिवार को गांधी मैदान स्थित कारगिल चौक पर कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। कैंडल मार्च का नेतृत्व चित्रांश समाज के नेता सीतेश रमण ने किया। सीतेश रमण ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से समाज को उम्मीद है कि जल्दी ही आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने हत्या की घटना पर गहरा  दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यदि मुख्य आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो समाज का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलकर ज्ञापन सौंपेगा। 


सीतेश रमण ने कहा कि मुकेश श्रीवास्तव की निर्मम हत्या से हर तबके के लोग दुखी हैं।  उन्होंने कहा  कि पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपितों के घर से सात लाख रुपये नकद, दो नोट गिनने वाली मशीन, शराब एवं गांजा बरामद किया, लेकिन मुख्य अभियुक्त अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उन्होंने कहा कि इससे पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े होते हैं।

Diarch GO


उन्होंने कहा कि इस घटना से चित्रांश (कायस्थ) समाज में भारी आक्रोश है और युवाओं में न्याय की मांग को लेकर रोष व्याप्त है। सरकार और पुलिस प्रशासन का दायित्व है कि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। सीतेश रमण ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मामले का संज्ञान लेने, पीड़ित परिवार को समुचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा मृतक की पत्नी और बच्चे के भरण-पोषण एवं भविष्य की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था करने की मांग की।


कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में चित्रांश समाज के युवा एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में मुकेश श्रीवास्तव को न्याय दिलाने और अपराधियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की मांग की।कैंडिल मार्च में सीतेश रमण ,मनीष आनंद ,पूजा कुमारी ,अनितेश कुमार ,अभिषेक कुमार ,चंदन कुमार ,संतोष कुमार ,सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

NSIT
Nsmch