LATEST NEWS

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर

  • LPG Gas Rules 2026
  • LPG Gas Rules 2026: 1 नवंबर से बदलेंगे गैस सिलेंडर के नियम, सिलेंडर बुकिंग से सब्सिडी तक जानें

  • November Bank Holidays 2026
  • November Bank Holidays 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक,बैंक जाने से पहले देख लें छुट्टियों की

  • Darbhanga MLC Result BJP Shocked RJD Faces MY Vote Challenge
  • Bihar Politics: दरभंगा में बदला सियासी मिजाज, ब्राह्मणों ने BJP से बनाई दूरी, RJD की जीत

राजद विधायक के ममेरे भाई की गोली मारकर हत्या, मधेपुरा में दिनदहाड़े हुआ मर्डर

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे प्रिंस रंजन अपनी पल्सर बाइक से घर से बीएन मंडल विश्वविद्यालय जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान गोढ़ियारी चिमनी के पास नहर से पश्चिम बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी।

Murder in Madhepura

Bihar News :  बिहार के मधेपुरा जिले में शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान घैलाढ़ थाना क्षेत्र के इनरवा गांव के वार्ड संख्या-7 निवासी सुनील यादव के पुत्र प्रिंस रंजन (25) के रूप में हुई है। प्रिंस रंजन पीएचडी के छात्र थे और राजद विधायक प्रो. चंद्रशेखर के ममेरे भाई भी थे। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे प्रिंस रंजन अपनी पल्सर बाइक से घर से बीएन मंडल विश्वविद्यालय जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान गोढ़ियारी चिमनी के पास नहर से पश्चिम बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली उनकी पीठ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

गोली लगने के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल प्रिंस रंजन को आनन-फानन में मधेपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

NSIT
Nsmch

हत्या के कारणों का पता नहीं

विश्वविद्यालय जा रहे एक पीएचडी छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना के बाद मृतक के परिजनों और परिचितों में शोक है।

फिलहाल, वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों की पहचान और हत्या के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई से जुड़े आधिकारिक विवरण का इंतजार है।

कुलदीप की रिपोर्ट