LATEST NEWS

  • शांति और उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ विजयादशमी का पर्व: गांधी मैदान में हुआ रावण-मेघनाद दहन, विसर्जन में उमड़ी भारी भीड़
  • शांति और उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ विजयादशमी का पर्व: गांधी मैदान में हुआ रावण-मेघनाद दहन, विसर्जन में

  • प्रतापपुर पहुंचे कांटी विधायक ई. अजीत कुमार: आगजनी पीड़ितों को बांटे 58,050 रुपये के चेक, मामूली विवाद में युवक की हत्या को बताया बेहद दुःखद
  • प्रतापपुर पहुंचे कांटी विधायक ई. अजीत कुमार: आगजनी पीड़ितों को बांटे 58,050 रुपये के चेक, मामूली विवाद में

  • Bihar News : कचरा अब समस्या नहीं बना समाधान, सारण के इसुआपुर प्रखंड में जैविक खाद बना वरदान, जानिए क्या है पूरा मामला
  • Bihar News : कचरा अब समस्या नहीं बना समाधान, सारण के इसुआपुर प्रखंड में जैविक खाद बना वरदान,

  • बिहार में भाजपा का 15 दिवसीय ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान: 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक प्रदेशभर में होगा जनसंवाद
  • बिहार में भाजपा का 15 दिवसीय ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान: 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक प्रदेशभर

  • Bihar News : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा के आवेदन की बढ़ाई तिथि, अब इस दिन तक लिए जायेंगे फॉर्म
  • Bihar News : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा के आवेदन की बढ़ाई तिथि, अब इस

Bihar Crime: घर में छिपा रखी थी देसी मास्केट राइफल, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Bihar Crime: अवैध हथियार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को देसी मास्केट राइफल के साथ गिरफ्तार किया है।

Purnia Illegal Musket Rifle Seized Youth Arrested
घर में छिपा रखी थी देसी मास्केट राइफल- फोटो : reporter

Bihar Crime:  पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को देसी मास्केट राइफल के साथ गिरफ्तार किया है। बनमनखी एसडीपीओ शैलेश प्रीतम के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सहुरिया तीनकोनमा गांव स्थित आरोपी के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक देसी मास्केट राइफल बरामद की।

पुलिस के मुताबिक, 21 सितंबर 2026 को सूचना मिली थी कि सहुरिया तीनकोनमा निवासी शंकर ऋषि, पिता मलयोगी ऋषि, ने अपने घर में अवैध हथियार छिपाकर रखा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया के निर्देश पर बनमनखी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई।

टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शंकर ऋषि के घर पर दबिश दी। पुलिस की तलाशी के दौरान घर से देसी मास्केट राइफल बरामद होने के बाद आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से आया और इसे घर में किस मकसद से छिपाकर रखा गया था।

मामले को लेकर जानकीनगर थाना कांड संख्या 299/26, दिनांक 22 सितंबर 2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए/26 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। जांच के दौरान किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आने पर उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

छापेमारी टीम में एसडीपीओ शैलेश प्रीतम के अलावा जानकीनगर थाना के पुलिस पदाधिकारी आलोक राय, पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार, शिवदास सिंह यादव, चकमका ओपी प्रभारी रामानुज कुमार समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।पुलिस का कहना है कि इलाके में अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस कार्रवाई से हथियार रखने वालों में हड़कंप की स्थिति बताई जा रही है।

रिपोर्ट- अंकित कुमार