LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

नवादा के हिसुआ में तेज रफ्तार वाहन का कहर, प्रोफेसर की मौत, अनियंत्रित गाड़ियों का जारी है कहर

नवादा जिले में एक सप्ताह के भीतर अज्ञात वाहनों की चपेट में आने से तीन लोगों की जान जा चुकी है। लगातार हो रहे सड़क हादसों ने यातायात व्यवस्था और तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Nawada Road Accident
Nawada Road Accident - फोटो : news4nation

Bihar News : नवादा जिले के हिसुआ बाजार में मंगलवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक प्रोफेसर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान हिसुआ थाना क्षेत्र के पांचो मोहल्ला निवासी करीब 40 वर्षीय अरविंद कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अरविंद कुमार महिला कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे।


जानकारी के अनुसार, मंगलवार को अरविंद कुमार अपने घर से दुकान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हिसुआ-राजगीर रोड पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

Diarch GO


घटना की सूचना मिलते ही हिसुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच समेत अन्य माध्यमों से छानबीन कर रही है।


परिवार में मचा कोहराम

अरविंद कुमार अपने परिवार के सबसे छोटे पुत्र बताए जा रहे हैं। वह कामकाज कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे परिवार में मातम पसरा है। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

NSIT
Nsmch


बताया जा रहा है कि नवादा जिले में एक सप्ताह के भीतर अज्ञात वाहनों की चपेट में आने से तीन लोगों की जान जा चुकी है। लगातार हो रहे सड़क हादसों ने यातायात व्यवस्था और तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अमन की रिपोर्ट