LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

पटना STF की बड़ी कार्रवाई: कुख्यात अपराधी नीरज उर्फ निखिल समेत दो गिरफ्तार, 125 पुड़िया स्मैक बरामद

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से 125 पुड़िया स्मैक बरामद की है। बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया है और एनडीपीएस एक्ट के तहत भी आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Patna Crime News
Patna Crime News - फोटो : news4nation

Bihar News : बिहार एसटीएफ की विशेष टीम और पटना जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रूपसपुर थाना कांड के वांछित कुख्यात अपराधी नीरज कुमार उर्फ निखिल और उसके एक सहयोगी बाबर खान को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दबोचा गया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से 125 पुड़िया स्मैक भी बरामद की है।


पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपित रूपसपुर थाना कांड संख्या 535/26 (दिनांक 1 अगस्त 2026) में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत वांछित थे। लगातार फरार चल रहे दोनों अपराधियों की तलाश एसटीएफ और जिला पुलिस द्वारा की जा रही थी। गिरफ्तार मुख्य आरोपी नीरज कुमार उर्फ निखिल, नालंदा जिले के बिहारशरीफ का रहने वाला है, जबकि दूसरा आरोपी बाबर खान पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र का निवासी बताया गया है।

Diarch GO


125 पुड़िया स्मैक बरामद


पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से 125 पुड़िया स्मैक बरामद की है। बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया है और एनडीपीएस एक्ट के तहत भी आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


नीरज पर 28 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, नीरज कुमार उर्फ निखिल के खिलाफ पटना जिले के विभिन्न थानों में लूट, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और स्नैचिंग सहित 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, गिरफ्तार आरोपी बाबर खान के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट सहित तीन मामले दर्ज बताए गए हैं। 

NSIT
Nsmch


पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर मादक पदार्थों की आपूर्ति करने वाले नेटवर्क और अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़े लोगों की भी तलाश की जाएगी।

अनिल की रिपोर्ट