LATEST NEWS

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

Patna Crime: तलाक के मुकदमे से खफा पति ने उठाया खौफनाक कदम, ससुराल पहुंचकर कर दिया बड़ा कांड

Patna Crime: घरेलू विवाद और चल रहे तलाक के मुकदमे के बीच एक सनसनीखेज वारदात सामने आई।

Patna Man Shoots Wife Amid Divorce Case Arrested With Pistol
पति ने उठाया खौफनाक कदम- फोटो : social Media

Patna Crime:  घरेलू विवाद और चल रहे तलाक के मुकदमे के बीच एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। पुनपुन थाना क्षेत्र में आरोप है कि एक युवक ने अपने ससुराल पहुंचकर पत्नी को गोली मार दी। गोली महिला के हाथ में लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

घटना पुनपुन प्रखंड के पिपरा थाना क्षेत्र के सैदपुर लोदीपुर से जुड़ी बताई जा रही है। पुलिस ने वारदात के बाद भाग रहे आरोपी सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक उसके पास से कथित तौर पर घटना में इस्तेमाल कट्टा, बाइक और मोबाइल बरामद किया गया है।पुलिस के अनुसार, सूरज कुमार और उसकी पत्नी रंजू कुमारी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों की शादी वर्ष 2021 में हुई थी। शादी के बाद संबंधों में खटास बढ़ती गई और मामला न्यायालय तक पहुंच गया। दोनों के बीच तलाक का मुकदमा चल रहा है। इसी दौरान सूरज ने दूसरी युवती से शादी कर ली और औरंगाबाद में रहने लगा।

Diarch GO

परिजनों के मुताबिक, न्यायालय में चल रहे तलाक के मुकदमे और उससे जुड़े खर्च को लेकर सूरज परेशान था। इसी विवाद के बीच सोमवार को वह अपनी पत्नी के मायके पहुंचा। यहां पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद सूरज ने कट्टा निकालकर रंजू पर फायरिंग कर दी। गोली महिला के हाथ में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ी।घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, वारदात के बाद आरोपी वहां से भागने की कोशिश में था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि घायल महिला के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से घटना में प्रयुक्त कट्टा, मोबाइल तथा बाइक जब्त की गई है। पुलिस पूछताछ पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। महिला से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch