LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

पटना में फिर गूंजी गोलियों की तड़तड़ाहट, तीन शूटरों ने युवक पर बरसाईं 4 गोलियां, मेदांता में जिंदगी और मौत से जंग

Patna Crime: पुलिस की तमाम कवायद और कानून-व्यवस्था को लेकर किए जा रहे दावों के बीच राजधानी की सड़कों पर बदमाशों की बंदूकें लगातार शोले उगल रही हैं।

Patna Gunfire
Patna Gunfire 3 Shooters Fire 4 Bullets at Youth Critical- फोटो : reporter

Patna Crime: पटना में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस की तमाम कवायद और कानून-व्यवस्था को लेकर किए जा रहे दावों के बीच राजधानी की सड़कों पर बदमाशों की बंदूकें लगातार शोले उगल रही हैं। मंगलवार की देर रात एक बार फिर सनसनीखेज वारदात ने पटना पुलिस की चौकसी पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया। रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के भूपतिपुर स्थित ज्योतिष बाबा रोड में हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

गोली लगने से युवक गंभीर रूप से जख्मी होकर सड़क पर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे कंकड़बाग स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। घायल युवक की पहचान शुभम यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह विग्रहपुर इलाके का रहने वाला है।

Diarch GO

सूत्रों के मुताबिक, अपराधियों ने शुभम यादव पर करीब चार गोलियां दागीं। अचानक हुई इस गोलीबारी से इलाके में अफरातफरी मच गई और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के बीच भी वारदात को लेकर खौफ का माहौल है।

बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के लिए तीन की संख्या में शूटर अपाचे बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे। अपराधियों ने सुनियोजित तरीके से युवक को घेरा और गोलियों की बौछार कर दी। इसके बाद तीनों बदमाश बाइक से फरार हो गए।

NSIT
Nsmch

वारदात की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अब अपराधियों की पहचान और वारदात के पीछे की वजह तलाशने में जुटी है। आखिर शुभम यादव ही शूटरों के निशाने पर क्यों था और चार गोलियां दागने के पीछे क्या राज है, यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।फिलहाल पटना में लगातार हो रही गोलीबारी की घटनाओं ने आम लोगों के बीच सुरक्षा को लेकर बेचैनी बढ़ा दी है। अपराधियों के बढ़ते हौसले ने पुलिस की गश्ती और कानून के खौफ पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रिपोर्ट- कुलदीप भारद्वाज