LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Patna Crime:रुपये नहीं दिए तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो...फोन कर पटना में डॉक्टर दंपति से 30 लाख की रंगदारी की मांग, इलाके में खौफ

Patna Crime: राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आ रहे हैं।...

Patna Extortion demand of 30 lakh made to doctor couple via
पटना में डॉक्टर दंपति से 30 लाख की रंगदारी!- फोटो : social Media

Patna Crime:  राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आ रहे हैं। पत्रकार नगर थाना क्षेत्र की प्रोफेसर कॉलोनी में रहने वाले डॉक्टर दंपति से 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मोबाइल फोन पर बार-बार कॉल कर रकम की मांग की गई और रुपये नहीं देने पर डॉक्टर दंपति को अंजाम भुगतने और जान से हाथ धो बैठने की धमकी दी गई। वारदात के बाद इलाके में खौफ का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, प्रोफेसर कॉलोनी निवासी डॉ. उमाशंकर प्रसाद और उनकी पत्नी के मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से लगातार कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने कथित तौर पर 30 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। रकम नहीं देने पर गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दी गई। लगातार मिल रही धमकियों से सहमे डॉक्टर दंपति ने पूरे मामले की लिखित शिकायत पत्रकार नगर थाना पुलिस से की।

Diarch GO

शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और धमकी देने वाले मोबाइल नंबर की पड़ताल शुरू कर दी। पुलिसिया तफ्तीश में शुरुआती तौर पर पता चला है कि जिस नंबर से डॉक्टर दंपति को धमकी दी गई, उसका इस्तेमाल नवादा के वारिसलीगंज इलाके से किया गया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस नंबर के पीछे असली चेहरा कौन है और रंगदारी की इस साजिश का मास्टरमाइंड कौन है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रथमदृष्टया इस वारदात के पीछे साइबर ठगों के गिरोह का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर तफ्तीश आगे बढ़ा रही है।

NSIT
Nsmch

पत्रकार नगर थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। धमकी देने वाले नंबर से जुड़ी पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस जल्द ही मामले का उद्भेदन कर अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई करेगी।

अनिल कुमार की रिपोर्ट