LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

पटना के हीरा इंक्लेव के बेसमेंट में मिला युवक का शव, चार दिनों से था लापता

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके की घेराबंदी की। शव जिस परिस्थिति में मिला है, उसे देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी सूचना दी है।

Patna Crime
Patna Crime- फोटो : news4nation

Patna News :  राजधानी पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित हीरा इंक्लेव के बेसमेंट में शनिवार को कचड़े के ढेर के बीच एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव संदिग्ध अवस्था में मिलने के बाद स्थानीय दुकानदारों ने तत्काल डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान स्थानीय लोगों ने कमला नेहरू नगर निवासी सोनू उर्फ शुक्ला के रूप में की है।


जानकारी के मुताबिक, सोनू पिछले करीब चार दिनों से लापता था। उसके परिजनों की ओर से 3 अगस्त को कोतवाली थाने में गुमशुदगी का आवेदन भी दिया गया था। इसके बाद से ही उसकी तलाश की जा रही थी। अब हीरा इंक्लेव के बेसमेंट से उसका शव मिलने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं।

Diarch GO


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके की घेराबंदी की। शव जिस परिस्थिति में मिला है, उसे देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी सूचना दी है। टीम के मौके पर पहुंचने के बाद घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जाएंगे। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई। क्या उसकी हत्या की गई या किसी अन्य वजह से उसकी मौत हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा।


वहीं, युवक के शव मिलने की खबर के बाद परिजनों में भी मातम का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में आगे की जांच जारी है।

NSIT
Nsmch


पटना से अनिल की रिपोर्ट