LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

पहले सिर में गोली मारकर हत्या, फिर बुजुर्ग के शव को घर में छिपाया, नवादा में दिल दहलाने वाली घटना

Nawada Murder
Nawada Murder- फोटो : news4nation

Bihar News : नवादा जिले के खालसा ढिवरी गांव में करीब 62 वर्षीय टुनटुन यादव की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव के एक घर से बुजुर्ग का शव बरामद किया। 


मृतक के सिर में गोली लगी थी और गोली अंदर ही फंसी हुई थी। शव से दुर्गंध आने के कारण पुलिस करीब 24 घंटे पहले हत्या किए जाने की आशंका जता रही है। थाना के एएसआई मोहन कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची, जहां मृत अवस्था में शव बरामद किया गया। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। 

Diarch GO


बताया गया कि शव को दफनाने और मामले को दबाने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन इससे पहले पुलिस को सूचना मिल गई। मृतक की बहू ने जमीन विवाद को लेकर उसके बड़े बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि घटना के समय बेटा मौके पर नहीं था। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

अमन की रिपोर्ट