LATEST NEWS

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

Bihar Crime: बिहार में जमीन के लिए बहा खून, मारपीट के बाद युवक की मौत, गुस्साए परिजनों ने सड़क किया जाम

Bihar Crime: करीब पांच डिसमिल जमीन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।...

Nawada Land Dispute
जमीन के लिए बहा खून,- फोटो : reporter

Bihar Crime:नवादा के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में करीब पांच डिसमिल जमीन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में करीब 30 वर्षीय मीनू महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को वारिसलीगंज-खराट मुख्य पथ पर दरियापुर गांव के समीप रखकर सड़क जाम कर दिया।

मृतक के पिता कृष्णा महतो के मुताबिक, घर के बगल की करीब पांच डिसमिल जमीन को लेकर पड़ोसी पक्ष से पहले से विवाद चल रहा था। जमीन पर बाउंड्री देने का काम शुरू किया गया था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई।

Diarch GO

परिजनों का आरोप है कि मारपीट में मीनू महतो को गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पिता कृष्णा महतो ने आरोप लगाया कि लाठी-डंडों से की गई पिटाई के कारण ही उनके बेटे की जान गई। उन्होंने घटना में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

मीनू महतो की मौत की खबर मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने शव सड़क पर रखकर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। सूचना मिलने पर वारिसलीगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराने का प्रयास किया और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया।पुलिस के मुताबिक, पूरे मामले की जांच की जा रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस निगरानी बनाए हुए है। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक बच्चे और माता-पिता समेत परिवार छोड़ गए हैं।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अमन कुमार