LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Crime: इंटरकास्ट लव मैरिज का दर्दनाक अंजाम, 10 साल बाद कत्ल, नदी की बालू में दफनाया शव, कुत्तों ने खोला सनसनीखेज राज

Bihar Crime: अंतरजातीय प्रेम विवाह के करीब 10 साल बाद एक महिला की कथित तौर पर हत्या कर उसके शव को नदी की बालू में दफना दिया गया।...

Nawada Intercaste Love Marriage
इंटरकास्ट लव मैरिज का दर्दनाक अंजाम- फोटो : reporter

Bihar Crime: नवादा जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अंतरजातीय प्रेम विवाह के करीब 10 साल बाद एक महिला की कथित तौर पर हत्या कर उसके शव को नदी की बालू में दफना दिया गया। कई दिनों तक दफन रहा यह राज तब बेनकाब हुआ, जब कुत्ते शव को नोचते हुए आपस में लड़ने लगे। इस मंजर को देखकर इलाके में हड़कंप मच गया और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

मृतका की पहचान अकबरपुर थाना क्षेत्र के धोबघटी गांव निवासी 30 वर्षीय प्रमिला देवी के रूप में हुई है। उसका शव सिरदला थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर और राजन गांव के बीच धनारजय नदी की बालू में दबा मिला। स्थानीय लोगों ने जब कुत्तों को बालू खोदकर शव को नोचते देखा तो शक हुआ। पास जाकर बालू हटाई गई तो महिला का चेहरा दिखाई दिया। शव पूरी तरह सड़ चुका था और उससे तेज दुर्गंध उठ रही थी।जानकारी के अनुसार, प्रमिला देवी ने करीब 10 वर्ष पहले शंकर कुमार से प्रेम विवाह किया था। दोनों का एक बच्चा भी है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही प्रमिला को दहेज, पैसों की मांग और जाति को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाता था। उनका दावा है कि इसी जुल्म और प्रताड़ना के बाद उसकी हत्या कर दी गई और जुर्म छिपाने के लिए शव को नदी की बालू में दफना दिया गया।

Diarch GO

हैरानी की बात यह भी है कि हत्या के बाद आरोपी पति शंकर कुमार ने पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। वहीं, 4 जुलाई को मृतका के पिता उमेश बिंद को बेटी के लापता होने की जानकारी मिली। जब वे ससुराल पहुंचे तो बेटी का कोई सुराग नहीं मिला और आरोपी पति का मोबाइल भी बंद था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में मामला हत्या का प्रतीत होने के बाद शंकर कुमार समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सभी आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है और हर पहलू से मामले की तफ्तीश जारी है।

NSIT
Nsmch

इस सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। मृतका के परिजन दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई और इंसाफ की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्ट- अमन कुमार