LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar School Crime: स्कूल की दहलीज पर हथियार का साया, नवम के छात्र के पास से देसी कट्टा बरामद, दो हिरासत में

Bihar School Crime: बेगूसराय के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र स्थित पीएमश्री किसान प्लस टू विद्यालय, तारा बरियारपुर में सोमवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब नवम वर्ग के एक छात्र के पास से देसी कट्टा बरामद हुआ। ...

Nalanda country made pistol recovered from a Class 9 student

Bihar School Crime: बेगूसराय के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र स्थित पीएमश्री किसान प्लस टू विद्यालय, तारा बरियारपुर में सोमवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब नवम वर्ग के एक छात्र के पास से देसी कट्टा बरामद हुआ। स्कूल परिसर में नाबालिग छात्र के पास हथियार मिलने की खबर फैलते ही शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच हड़कंप मच गया। आनन-फानन में विद्यालय प्रबंधन ने इसकी इत्तिला खोदावंदपुर थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही एसआई चंद्रचूर ठाकुर पुलिस बल के साथ विद्यालय पहुंचे और पूरे मामले की तफ्तीश शुरू की। पुलिस ने दो छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती पूछताछ में पुलिस को हथियार स्कूल तक पहुंचने को लेकर अहम सुराग मिलने की बात सामने आई है।

Diarch GO

बताया जा रहा है कि नवम वर्ग का एक छात्र देसी कट्टा लेकर विद्यालय पहुंचा था। सुबह प्रार्थना के दौरान किसी को हथियार होने की भनक तक नहीं लगी। दोपहर में उसके बगल में बैठे एक छात्र की नजर कमर में छिपी संदिग्ध वस्तु पर पड़ी। शक होने पर तलाशी ली गई तो छात्र के पास देसी कट्टा देखकर हंगामा मच गया। शिक्षकों ने तत्काल हथियार अपने कब्जे में लिया और छात्र के अभिभावक के साथ पुलिस को मामले की जानकारी दी।

थानाध्यक्ष चंदन कुमार के मुताबिक दो छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में हिरासत में लिए गए छात्रों ने पुलिस को बताया कि चकवा गांव निवासी नंदन महतो के पुत्र सुमन कुमार ने उन्हें यह देसी कट्टा रखने के लिए दिया था। छात्रों के बयान के बाद पुलिस अब कथित तौर पर हथियार उपलब्ध कराने वाले सुमन कुमार की तलाश में दबिश दे रही है।

NSIT
Nsmch