LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

नालंदा में मुखिया के भाई पर जानलेवा हमला, पुल के पास घात लगाए बैठे दर्जनभर बदमाशों ने बाइक रोकी, बेरहमी से पीटा

Bihar Crime: पंचायत की मुखिया प्रतिमा कुमारी के भाई सह प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार पर जानलेवा हमला कर दिया।

Nalanda Attack Mob Brutally Beats Mukhiya Brother Breaks Leg
मुखिया के भाई पर जानलेवा हमला- फोटो : social Media

Nalanda: जिला  के बिंद थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए ताजनीपुर पंचायत की मुखिया प्रतिमा कुमारी के भाई सह प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार पर जानलेवा हमला कर दिया। नौरंग गांव के जिराइन नदी पुल के पास पहले से घात लगाए बैठे करीब एक दर्जन बदमाशों ने उनकी बाइक जबरन रुकवाई और फिर लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी। हमले में जितेंद्र कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए और उनके दोनों पैर टूट गए।

बताया गया कि जितेंद्र कुमार बाजार से खरीदारी कर बाइक से नौरंगा गांव की ओर लौट रहे थे। जैसे ही वह जिराइन नदी पुल के पास पहुंचे, वहां पहले से मौजूद बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। अचानक हुए हमले से वह कुछ समझ पाते, इससे पहले बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया।

Diarch GO

मारपीट के बाद बदमाश उन्हें गंभीर हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी जितेंद्र कुमार को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया।

जख्मी जितेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। ऐसे में अचानक करीब एक दर्जन बदमाशों द्वारा रास्ता रोककर हमला किए जाने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर हमलावर कौन थे और किस वजह से उन्हें निशाना बनाया गया, इसका खुलासा फिलहाल नहीं हो सका है।बिंद थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि जख्मी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है। घटना के कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों और संभावित सुरागों को खंगाल रही है। वहीं, दिनदहाड़े नहीं बल्कि रात के अंधेरे में रास्ता रोककर किए गए इस हमले से इलाके के लोगों में भी दहशत का माहौल है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- राज पाण्डेय