LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

मुजफ्फरपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, नशेड़ी बेटे ने मां से किया दुष्कर्म, ग्रामीणों ने पीटा, आरोपी गिरफ्तार

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर जिले से इंसानियत और पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है।...

Muzaffarpur Son Arrested for Alleged Rape of Mother
नशेड़ी की करतूत- फोटो : reporter

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर जिले से इंसानियत और पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव में कथित तौर पर नशे की हालत में एक युवक ने अपनी ही सगी मां के साथ दुष्कर्म कर मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को भीड़ से आरोपी को सुरक्षित निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

पुलिस के अनुसार, यह मामला सकरा थाना क्षेत्र की मझौलिया पंचायत के एक गांव का है। आरोप है कि युवक ने दो दिन पहले अपनी मां के साथ यह जघन्य अपराध किया। घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम को भी आरोपी को हिरासत में लेने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा।

Diarch GO

बताया जा रहा है कि जब पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर ले जा रही थी, तभी आक्रोशित ग्रामीणों ने फिर से उस पर हमला करने की कोशिश की। स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला और भीड़ के बीच से आरोपी को निकालकर पुलिस वाहन में बैठाया तथा सुरक्षित थाने ले गई। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।

इस मामले पर एसडीपीओ (ईस्ट-2) मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मां के साथ दुष्कर्म किए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

NSIT
Nsmch

यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों में आरोपी के प्रति भारी नाराजगी है, वहीं पुलिस ने लोगों से कानून अपने हाथ में न लेने और किसी भी संवेदनशील मामले में न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा रखने की अपील की है। साथ ही, पीड़िता की पहचान और गरिमा की रक्षा को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच गोपनीय तरीके से की जा रही है।

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा