LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Crime:पैक्स अध्यक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मुजफ्फरपुर में बेखौफ बदमाशों का तांडव, इलाके में दहशत

Bihar Crime:अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं।....

Muzaffarpur PACS Chief Survives Firing Attack
पैक्स अध्यक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग- फोटो : social Media

Muzaffarpur: अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। जिले के मुरौल प्रखंड में बखरी पैक्स अध्यक्ष सुनील पांडे पर देर रात बेखौफ बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। घर लौटने के दौरान घात लगाए अपराधियों ने उन पर कई राउंड फायरिंग की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

घटना मुरौल ओपी क्षेत्र के बखरी गांव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पैक्स अध्यक्ष सुनील पांडे देर रात अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह घर से कुछ ही दूरी पर स्थित जंगल के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए बदमाशों ने अचानक उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

Diarch GO

हमले में एक गोली सुनील पांडे को छूते हुए निकल गई, जिससे वह आंशिक रूप से घायल हो गए। इसी दौरान गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े और शोर मचाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों की भीड़ जुटती देख बदमाश मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों की तत्परता से पैक्स अध्यक्ष की जान बाल-बाल बच गई।

घटना की सूचना मिलते ही मुरौल ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने आसपास के इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

NSIT
Nsmch

फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं पुरानी रंजिश, राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता और आपराधिक एंगल को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। साथ ही फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी शुरू कर दी गई है।दिन-ब-दिन बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच पैक्स अध्यक्ष पर हुई इस जानलेवा फायरिंग ने एक बार फिर जिले की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा