LATEST NEWS

  • दीपावली और धनतेरस को लेकर पुलिस अलर्ट: ज्वेलरी शोरूम्स की सुरक्षा जांचने पहुंचे सदर डीएसपी, दिए सख्त निर्देश
  • दीपावली और धनतेरस को लेकर पुलिस अलर्ट: ज्वेलरी शोरूम्स की सुरक्षा जांचने पहुंचे सदर डीएसपी, दिए सख्त निर्देश

  • छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बेतिया नगर निगम सक्रिय, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया घाटों का निरीक्षण
  • छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बेतिया नगर निगम सक्रिय, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया घाटों का

  • Katihar Family Performs Pind Daan
  • Patna High Court: प्रेम विवाह से नाराज परिवार ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार,शादी के जोड़े

  • Patna HC Seeks Action on Encroachment Along Motihari Canal
  • Patna High Court: मोतिहारी की ऐतिहासिक नहर पर अतिक्रमण मामले में पटना हाईकोर्ट सख्त, 110 कब्जाधारियों को नोटिस

  • Bihar News:  गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और जवान
  • Bihar News: गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और

मुजफ्फरपुर में पूर्व वार्ड पार्षद के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, देर रात गोलियों से दहला इलाका

Muzaffarpur firing incident
Muzaffarpur firing incident- फोटो : News4nation

Bihar News : बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने देर रात पूर्व वार्ड पार्षद के घर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। घटना के बाद पूर्व वार्ड पार्षद रेखा देवी का परिवार दहशत में है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

घटना सिकंदरपुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, वार्ड-17 के पूर्व वार्ड पार्षद रेखा देवी के घर पर देर रात करीब एक बजे बाइक सवार दो अपराधी पहुंचे और गोलियां चलाने लगे। फायरिंग के बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर सिकंदरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ टाउन-1 सुरेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की।

पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि गोलीबारी करने वाले अपराधियों की पहचान की जा सके।

NSIT
Nsmch

वहीं, पूर्व वार्ड पार्षद अभिषेक सिंह ने आशंका जताई है कि पूर्व के विवाद को लेकर अपराधियों ने उनके घर पर गोलीबारी की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

मणिभूषण की रिपोर्ट