LATEST NEWS

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

अधेड़ पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग,हाथ चीरती निकली गोली, पुलिस की छापेमारी जारी

Bihar Crime: अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। मेले से बाइक पर घर लौट रहे अधेड़ को तीन हथियारबंद बदमाशों ने रास्ते में घेर लिया और गोली चला दी। ...

Muzaffarpur Crime
फायरिंग से हड़कंप- फोटो : reporter

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के भीखनपुर इलाके में देर रात अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। मेले से बाइक पर घर लौट रहे अधेड़ को तीन हथियारबंद बदमाशों ने रास्ते में घेर लिया और गोली चला दी। फायरिंग में भीखनपुर निवासी बैजू भगत गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली उनके हाथ को चीरती हुई आर-पार निकल गई। वारदात के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

अस्पताल में इलाज करा रहे बैजू भगत के मुताबिक, वह रात करीब 11 से 11:30 बजे के बीच मेला देखकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक बाइक पर सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें आगे से घेर लिया। अचानक हुए इस हमले से वह संभल पाते, इससे पहले उनकी बाइक असंतुलित होकर गिर गई।आरोप है कि बाइक गिरते ही बदमाशों ने पिस्तौल निकालकर फायरिंग कर दी। जान बचाने के लिए बैजू ने हाथ आगे कर खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन गोली हाथ को चीरती हुई निकल गई। गोली लगने के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और किसी तरह वहां से निकलकर एक रिश्तेदार के घर पहुंचे। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

Diarch GO

पीड़ित ने हमले की वजह को लेकर पुराने जमीन विवाद की आशंका जताई है। बैजू भगत के अनुसार उनका अपने चचेरे भाई/पट्टीदार से करीब 22 से 57 डिसमिल जमीन को लेकर वर्ष 1988-90 से विवाद चल रहा है। इस जमीन विवाद को लेकर पहले से कई मुकदमे भी चल रहे हैं।पीड़ित का दावा है कि विरोधी पक्ष की ओर से उन्हें पहले भी जान से मारने की धमकियां दी जाती रही हैं। ऐसे में पुलिस इस पुराने विवाद को भी हमले की संभावित वजह मानकर जांच कर रही है। हालांकि गोलीबारी के पीछे वास्तविक कारण और हमलावरों की पहचान जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल बैजू भगत का बयान दर्ज किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाके और घटनास्थल से जुड़े संभावित साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है।पुलिस के अनुसार हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। देर रात सड़क पर हुए इस गोलीकांड के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती तीनों हथियारबंद बदमाशों तक पहुंचना और हमले की असली वजह का पर्दाफाश करना है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा