नवादा में हैवानियत ! घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म, दो आरोपियों पर केस दर्ज

पकरीबरावां थानाध्यक्ष रंजन चौधरी ने बताया कि शुक्रवार की रात किशोरी के साथ दो युवकों द्वारा घर में घुसकर दुष्कर्म किए जाने की सूचना मिली थी। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Minor raped in nawada
Minor raped in nawada - फोटो : news4nation

Nawada News : नवादा के एक गांव में घर में घुसकर 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। किशोरी ने गांव के ही दो युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, घटना के वक्त किशोरी अपने कमरे में सो रही थी, जबकि उसके नाना बगल के कमरे में सो रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान दोनों युवक दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए और किशोरी के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।


घटना की जानकारी मिलने के बाद पकरीबरावां थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से मोबाइल फोन, पैंट, गमछा और एक घड़ी समेत कई सामान बरामद किए हैं। सभी सामान को जब्त कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। टीम ने मौके से कई साक्ष्य जुटाए हैं, जिन्हें जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।

Diarch GO


वहीं, पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बयान और मेडिकल जांच के लिए नवादा भेजा है। इस मामले में पकरीबरावां थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस के अनुसार, दोनों नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर बताए जा रहे हैं।


पकरीबरावां थानाध्यक्ष रंजन चौधरी ने बताया कि शुक्रवार की रात किशोरी के साथ दो युवकों द्वारा घर में घुसकर दुष्कर्म किए जाने की सूचना मिली थी। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

NSIT
Nsmch


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

अमन की रिपोर्ट