LATEST NEWS

  • छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बेतिया नगर निगम सक्रिय, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया घाटों का निरीक्षण
  • छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बेतिया नगर निगम सक्रिय, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया घाटों का

  • Katihar Family Performs Pind Daan
  • Patna High Court: प्रेम विवाह से नाराज परिवार ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार,शादी के जोड़े

  • Patna HC Seeks Action on Encroachment Along Motihari Canal
  • Patna High Court: मोतिहारी की ऐतिहासिक नहर पर अतिक्रमण मामले में पटना हाईकोर्ट सख्त, 110 कब्जाधारियों को नोटिस

  • Bihar News:  गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और जवान
  • Bihar News: गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और

  • Maner PACS President Murder Case
  • पटना STF की बड़ी कार्रवाई: पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड का वांछित आरोपी प्रिंस कुमार गिरफ्तार

नीला ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा

यह सनसनीखेज मामला मार्च 2025 का है। मेरठ में मर्चेंट नेवी के पूर्व कर्मचारी सौरभ राजपूत की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उनकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को आरोपी बनाया गया था।

Meerut Blue Drum Murder Case
Meerut Blue Drum Murder Case- फोटो : news4nation

Meerut Blue Drum murder Case: उत्तर प्रदेश के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में अदालत ने बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को बड़ा फैसला सुनाया है। मर्चेंट नेवी के पूर्व कर्मचारी सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में दोषी ठहराई गई उनकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। इस फैसले के साथ ही करीब 13 महीने तक चली सुनवाई के बाद मामले में सजा का ऐलान किया गया।

इससे पहले 30 सितंबर 2026 को अदालत ने मुस्कान और साहिल को हत्या के मामले में दोषी करार दिया था। बुधवार को सजा सुनाए जाने से पहले दोनों दोषियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत के सामने पेश किया गया।

सजा से पहले जज ने दोषियों से पूछा सवाल

सजा के ऐलान से पहले अदालत ने दोनों दोषियों से पूछा कि क्या वे अपने बचाव में कुछ कहना चाहते हैं। हालांकि, दोनों ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। इसके बाद अदालत ने दोनों को मौत की सजा सुनाई।


क्या है मेरठ का नीला ड्रम हत्याकांड?

यह सनसनीखेज मामला मार्च 2025 का है। मेरठ में मर्चेंट नेवी के पूर्व कर्मचारी सौरभ राजपूत की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उनकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को आरोपी बनाया गया था। आरोप था कि हत्या के बाद सौरभ के शव के टुकड़े किए गए और उन्हें नीले ड्रम में रखकर सीमेंट से बंद कर दिया गया। इसी वजह से यह मामला देशभर में चर्चा का विषय बन गया और इसे नीला ड्रम हत्याकांड कहा जाने लगा।

NSIT
Nsmch

लंबी सुनवाई के बाद आया फैसला

मामले में करीब 13 महीने तक सुनवाई चली। इस दौरान 127 से अधिक तारीखें पड़ीं और 22 से ज्यादा गवाहों के बयान दर्ज किए गए। लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद अदालत ने पहले दोनों आरोपियों को दोषी ठहराया और अब उन्हें मौत की सजा सुनाई है।