LATEST NEWS

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

मधुबनी में 1720 लीटर विदेशी शराब बरामद, 6 चक्का ट्रक समेत चार वाहन जब्त

कार्रवाई के दौरान टीम ने एक 06 चक्का ट्रक, दो चारपहिया वाहन और एक बुलेट बाइक की जांच की। तलाशी के दौरान वाहनों से कुल 1720.44 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। इसके बाद शराब और सभी वाहनों को जब्त कर लिया गया।

Madhubani Liquor Seizure
Madhubani Liquor Seizure - फोटो : news4nation

Bihar News : बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ मद्यनिषेध विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में मधुबनी जिले में 1720.44 लीटर विदेशी शराब बरामद और जब्त की गई है। शराब की यह खेप एक छह चक्का ट्रक, दो चारपहिया वाहनों और एक बुलेट बाइक से बरामद की गई।


जानकारी के अनुसार, मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, बिहार (P&SNCB) के विशेष अभियान दल को शराब तस्करी से संबंधित गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने 18 अगस्त 2026 को उत्पाद थाना, मधुबनी के सहयोग से त्वरित कार्रवाई की।

Diarch GO


कार्रवाई के दौरान टीम ने एक 06 चक्का ट्रक, दो चारपहिया वाहन और एक बुलेट बाइक की जांच की। तलाशी के दौरान वाहनों से कुल 1720.44 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। इसके बाद शराब और सभी वाहनों को जब्त कर लिया गया।


शराब तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान

मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो की ओर से बताया गया कि यह कार्रवाई मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है। विभाग की टीम शराब की अवैध तस्करी से जुड़े नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई कर रही है।

NSIT
Nsmch