LATEST NEWS

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

Bihar Crime: अंचल कार्यालय बना अखाड़ा! CO और प्रधान लिपिक में पहले तू-तू मैं-मैं, फिर जमकर चले लात-घूंसे

Bihar Crime: सरकारी दफ्तरों में जहां आम लोगों की फरियाद और सरकारी कामकाज निपटाने की उम्मीद होती है....

Katihar Circle Office Turns Battleground as CO Clerk Clash
अंचल कार्यालय बना अखाड़ा!- फोटो : reporter

Bihar Crime: सरकारी दफ्तरों में जहां आम लोगों की फरियाद और सरकारी कामकाज निपटाने की उम्मीद होती है, वहीं कटिहार अंचल कार्यालय में उस वक्त अजीबोगरीब और शर्मनाक मंजर देखने को मिला, जब अंचल अधिकारी और प्रधान लिपिक के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि कार्यालय ही अखाड़े में तब्दील हो गया।मामला कटिहार अंचल कार्यालय का है, जहां प्रधान लिपिक संजय वर्मा और अंचल अधिकारी सोनू भगत के बीच पहले तू-तू, मैं-मैं हुई और देखते ही देखते दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। पूरा घटनाक्रम कार्यालय में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। अब इसी कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में है।वायरल वीडियो में कार्यालय के भीतर दोनों अधिकारियों के बीच कथित तौर पर धक्का-मुक्की और मारपीट की स्थिति दिखाई दे रही है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

घटना के बाद मामला थाने तक पहुंच गया है। जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्षों की ओर से सहायक थाना में आवेदन दिया गया है। पुलिस अब दोनों पक्षों के आरोपों और घटनाक्रम की जांच कर रही है।इस पूरे विवाद को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि कार्यालय में आम लोगों की फाइल डीलिंग के दौरान कथित तौर पर अवैध रूप से राशि वसूले जाने को लेकर पहले दोनों पक्षों में विवाद हुआ और बाद में मामला हाथापाई तक पहुंच गया।हालांकि, अवैध वसूली के इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और विवाद की वास्तविक वजह भी अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। लिहाजा फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

मामला सामने आने के बाद कटिहार के जिलाधिकारी ने गंभीरता दिखाई है। डीएम ने पूरे घटनाक्रम की जांच के आदेश दिए हैं। अब जांच में CCTV फुटेज, दोनों पक्षों के आवेदन और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान समेत अन्य तथ्यों को खंगाला जा सकता है।जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि आखिर सरकारी कार्यालय के भीतर विवाद की असल वजह क्या थी और किस परिस्थिति में मामला मारपीट तक पहुंचा।

अंचल अधिकारी और प्रधान लिपिक के बीच कार्यालय के भीतर हुई कथित मारपीट ने कटिहार के राजस्व महकमे में भी हलचल पैदा कर दी है। जिस दफ्तर में आम लोगों के जमीन, दाखिल-खारिज, प्रमाणपत्र और राजस्व से जुड़े काम होते हैं, वहीं दो जिम्मेदार पदाधिकारियों के बीच इस तरह का विवाद होना अपने आप में गंभीर सवाल खड़े करता है।अब सबकी निगाहें जांच रिपोर्ट और प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं। यदि जांच में किसी तरह की अनियमितता या सरकारी कार्य में अनुशासनहीनता सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है।फिलहाल CCTV में कैद कथित मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद कटिहार में इस मामले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। लेकिन विवाद की असली वजह और जिम्मेदारी किसकी है, इसका फैसला जांच पूरी होने के बाद ही होगा।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट-श्याम कुमार सिंह