LATEST NEWS

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

Bihar Crime: दरभंगा में युवक की गोली लगने से मौत, गोली किसने मारी, क्यों मारी? जांच में जुटी पुलिस

Bihar Crime: युवक गंभीर हालत में पड़ा मिला। पुलिस मौके पर पहुंची तो उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान रतनपुर गांव निवासी संजीव कुमार ठाकुर के पुत्र आदित्य माधव भारद्वाज के रूप में हुई है।

Darbhanga Youth Found Dead
युवक की गोली लगने से मौत- फोटो : reporter

Darbhanga: जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात एक युवक की गोली लगने से संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। रतनपुर पंचायत के बरका बाबा चौक के पास 26 वर्षीय युवक गंभीर हालत में पड़ा मिला। पुलिस मौके पर पहुंची तो उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान रतनपुर गांव निवासी संजीव कुमार ठाकुर के पुत्र आदित्य माधव भारद्वाज के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि मंगलवार शाम करीब 6 बजे आदित्य कुछ दोस्तों के साथ बाइक से गांव के चौक पर दवा लेने गया था। इसके बाद रात करीब 8 बजे उसने अपने पिता से फोन पर बातचीत की। परिवार के मुताबिक उस समय तक सब कुछ सामान्य था। लेकिन बातचीत के करीब एक घंटे बाद रात लगभग 9 बजे स्थानीय चौकीदार ने परिजनों को फोन कर सूचना दी कि आदित्य गंभीर अवस्था में पड़ा हुआ है।सूचना मिलते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजन घटनास्थल की ओर दौड़े और पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई। कमतौल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। जांच के दौरान युवक गोली लगी अवस्था में मृत मिला।

Diarch GO

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल युवक को गोली कैसे लगी, फायरिंग किसने की और इसके पीछे क्या वजह थी, इन सवालों का जवाब सामने नहीं आया है।युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं घटना के बाद इलाके में भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। युवक के दोस्तों से पूछताछ, घटनास्थल की परिस्थितियों और उसके आखिरी फोन संपर्क समेत तमाम पहलुओं को जांच के दायरे में रखा जा सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की असली वजह और गोलीबारी की पूरी कहानी स्पष्ट हो सकेगी।फिलहाल कमतौल की इस रहस्यमय मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं और पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती युवक की मौत की गुत्थी सुलझाना है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- वरुण ठाकुर