LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

धर्म की आड़ में शैतान की करतूत, मस्जिद के मौलाना का घिनौना चेहरा बेनकाब, छात्रा को नशा देकर किया दुष्कर्म, इलाके में आक्रोश

जिस शख्स के कंधों पर मासूम बच्चों को ज्ञान और नैतिकता सिखाने की जिम्मेदारी थी, वही मजहब का लिबास ओढ़कर शैतान का रूप धर बैठा। मस्जिद में बच्चों को पढ़ाने वाले मौलाना जैनुल आबेदीन ने शिक्षक और छात्रा के पाक रिश्ते को तार-तार करते हुए एक नाबालिग छात्

Darbhanga Maulana Dark Deed Student Drugged Raped in Mosque
धर्म की आड़ में शैतान मौलाना की करतूत!- फोटो : social Media

Bihar Crime: दरभंगा के घनश्यामपुर थाना इलाके में शिक्षा देने के नाम पर रूह कपा देने वाली वारदात सामने आई है। जिस शख्स के कंधों पर मासूम बच्चों को ज्ञान और नैतिकता  सिखाने की जिम्मेदारी थी, वही मजहब का लिबास ओढ़कर शैतान का रूप धर बैठा। मस्जिद में बच्चों को पढ़ाने वाले मौलाना जैनुल आबेदीन ने शिक्षक और छात्रा के पाक रिश्ते को तार-तार करते हुए एक नाबालिग छात्रा को अपनी हवस का शिकार बना डाला।

दीन का लिबास और पाखंड का घिनौना सच

मासूमों को नेकी की हिदायत देने वाला यह अध्यापक खुद अंदर से कितना काला था, इसका खुलासा तब हुआ जब एक मासूम बच्ची उसकी हैवानियत का शिकार बनी। मिली जानकारी के मुताबिक, बिरौल थाना क्षेत्र के रूपनगर का रहने वाला आरोपी मौलाना जैनुल आबेदीन घनश्यामपुर के एक गांव की मस्जिद में बच्चों को शिक्षा देता था। पीड़िता के पिता द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, आरोपी ने खौफनाक साजिश के तहत बच्ची को कोई नशीली चीज खिला दी और फिर इस घिनौने गुनाह को अंजाम दिया। वारदात के बाद बदहवास हालत में किसी तरह अपने घर पहुंची पीड़िता ने जब अपने घर वालों को मौलाना की इस करतूत की आपबीती सुनाई, तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

Diarch GO

पुलिस का त्वरित एक्शन और सलाखों का रास्ता

मासूम के साथ हुई इस दरिंदगी की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर घनश्यामपुर थाना पुलिस ने बिना किसी देरी के संगीन धाराओं में एफआईआर  दर्ज की। मामले की नजाकत और संगीनी को देखते हुए थानाध्यक्ष आलोक कुमार की अगवाई में पुलिस टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की।

NSIT
Nsmch

पुलिस की मुस्तैदी के आगे आरोपी का भागना दुश्वार हो गया और अलीनगर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव से पुलिस ने आरोपी मौलाना को धर दबोचा। कागजी कार्रवाई और मेडिकल मुआयने के बाद शनिवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

इलाके में इंसाफ की मांज

धर्मा का रास्ता बताने वाले का मुखौटा पहनकर इस तरह की शर्मनाक हरकत करने वाले मौलाना की गिरफ्तारी के बाद पूरे इलाके के लोगों में सख्त गुस्सा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जो शख्स मासूमों को सही-गलत की तमीज सिखाने का दावा करता था, उसी ने ऐसा संगीन गुनाह किया है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की तफ्तीश में किसी तरह की ढील न बरती जाए और पुख्ता सबूत जुटाकर ऐसे गुनहगार को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए, ताकि समाज में एक नजीर कायम हो सके।

पुलिस फिलहाल पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर तफ्तीश को आगे बढ़ा रही है, ताकि अदालत में आरोपी के खिलाफ शिकंजा पूरी तरह कसा जा सके।

रिपोर्ट- वरुण कुमार ठाकुर