LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

नाली विवाद में चचेरे भाई की पीट-पीटकर हत्या, नवादा में रिश्ते पर भारी हैवानियत

Nawada Crime
Nawada Crime - फोटो : news4nation

Bihar News : बिहार के नवादा जिले में नाली विवाद को लेकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना नारदीगंज थाना क्षेत्र के कहुआरा गांव में हुई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय मुकेश सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने मुकेश के चचेरे भाई अनिल सिंह और अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है।


परिजनों के मुताबिक, मुकेश सिंह और अनिल सिंह के बीच पिछले छह महीने से लगभग सात फीट जमीन पर नाली बनाने को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार रात अनिल ने मुकेश को फोन कर अपने घर बुलाया था। मुकेश ने अपनी पत्नी को बताया था कि वह चचेरे भाई के घर जा रहा है, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटा।

Diarch GO


मंगलवार सुबह परिजनों को मुकेश का शव मिला। उसके शरीर पर लाठी-डंडों से पिटाई के गंभीर निशान थे। परिजनों ने आरोप लगाया है कि रात में कई लोगों ने मिलकर मुकेश की पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर नारदीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।


नारदीगंज थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अमन की रिपोर्ट

NSIT
Nsmch