LATEST NEWS

Bihar News: फेसबुकिया इश्क का खौफनाक अंत, छपरा से लापता दो सगी बहनों में से छोटी की महाराष्ट्र में लाश मिली, दोस्त के सुसाइड के बाद किशोरी ने दी जान!

करीब 4 महीने पहले छपरा के घर से रहस्यमय ढंग से लापता हुई दो सगी बहनों में से 14 वर्षीय छोटी बहन का शव महाराष्ट्र पुलिस ने बरामद किया है।

Chhapra Girl Found Dead in Maharashtra After FB Friend Suici
फेसबुकिया इश्क का खौफनाक अंत- फोटो : social Media

Bihar News:बिहार के सारण  जिले के मांझी थाना क्षेत्र से एक बेहद ही दर्दनाक, झकझोर देने वाली और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। करीब 4 महीने पहले घर से रहस्यमय ढंग से लापता हुई दो सगी बहनों में से 14 वर्षीय छोटी बहन का शव महाराष्ट्र पुलिस ने बरामद किया है। इस खूनी और दर्दनाक अंत की खबर जैसे ही सांगली जिले की पुलिस ने छपरा के मांझी थानाध्यक्ष को दी, पीड़ित परिवार में चीख-पुकार और कोहराम मच गया।

यह पूरी घटना सोशल मीडिया के जानलेवा जाल और फेसबुकिया इश्क की एक डरावनी बानगी है। जानकारी के मुताबिक, 21 मार्च को मांझी इलाके की 16 और 14 वर्ष की दो सगी बहनें अचानक घर से लापता हो गई थीं।

Diarch GO

इलाके में और पुलिस तफ्तीश में जो बातें सामने आ रही हैं, वह किसी का भी दिल दहला सकती हैं। बड़ी बहन की फेसबुक पर महाराष्ट्र के सांगली जिले के एक युवक से दोस्ती हुई थी। उसी से मिलने के लिए वह इतनी लंबी यात्रा पर घर से चुपचाप निकल गई और अपने साथ अपनी 14 साल की छोटी बहन (प्रिया) को भी ले गई। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले उस कथित फेसबुकिया दोस्त ने किसी कारणवश आत्महत्या कर ली। दोस्त की मौत की खबर सुनते ही सदमे और खौफ में आकर 14 वर्षीय प्रिया ने भी अपनी जान दे दी।

महाराष्ट्र के सांगली जिले के आठपड़ी थाना प्रभारी ने फोन पर मांझी थानाध्यक्ष बिनोद कुमार को पूरी घटना की आधिकारिक सूचना दी। फिलहाल मृतका का शव आठपड़ी थाने में रखा हुआ है, जबकि उसकी 16 वर्षीय बड़ी बहन वहीं पुलिस की कस्टडी में है।

NSIT
Nsmch

सूचना मिलते ही मांझी थाना पुलिस की एक टीम परिजनों के साथ महाराष्ट्र (सांगली) के लिए रवाना हो गई है। परिवार के लोग जहां छोटी बेटी की मौत से पूरी तरह टूट चुके हैं, वहीं बड़ी बेटी की सुरक्षित वापसी को लेकर बेहद सहमे और परेशान हैं।

इस दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे छपरा इलाके में सनसनी फैला दी है और यह हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है। यह घटना आज के डिजिटल दौर में माता-पिता के लिए एक बड़ी चेतावनी है कि वे अपने बच्चों की सोशल मीडिया एक्टिविटी पर पैनी नजर रखें।