LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

MURDER IN KAIMUR : घर से युवक को बुलाकर चाकू से गोदा दो गुटों के बीच पुराना विवाद बना हत्या की वजह

MURDER IN KAIMUR : घर से युवक को बुलाकर चाकू से गोदा दो गुटो

KAIMUR : बिहार और यूपी की सीमा पर स्थित कैमूर जिले में दो गुटों के बीच पुराने विवाद में 18 साल के युवक की चाकू गोदकर बेरहमी हत्या किए जाने का मामला सामने आया। बताया गया कि अपराधियों ने युवक को पहले घर से बाहर बुलाया और फिर उसकी हत्या कर दी, फिर आराम से फरार हो गए। मृत युवक की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के देवर्जी गांव निवासी अजय पांडेय के 18 वर्षीय पुत्र रिशु पांडेय के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंचे भभुआ डीएसपी ने 2 लोगों को हिरासत में लिया है।

घटना भभुआ शहर के शिवाजी चौक के पास आजाद नगर मुख्य सड़क के पास की है। पुलिस ने  बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि यहां दो अलग अलग गुट हैं। जिसमें कुछ दिन पहले ही दोनों गुटों के बीच झड़प हो गई थी। इसी झड़प में दूसरे गुट के लोगों द्वारा रिशु पांडेय की हत्या की गई है। 

दो लोगों को लिया हिरासत में

मामले में पुलिस ने दो लोगों को शक के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जिसमें दूसरे गुट के मुख्य सरगना लकी पटेल शामिल है। इसके अलावा बाकी सभी लोगों को भी चिह्नित कर लिया गया है, जिनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही हत्या के सारे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।