LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

Bihar Crime: आरा-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टोल प्लाजा पर बवाल, टोल शुल्क को लेकर विवाद के बाद तोड़फोड़, कर्मचारियों से मारपीट का आरोप

Bihar Crime: वाहन चालकों और टोल प्लाजा कर्मचारियों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हंगामे और तोड़फोड़ में बदल गई। घटना के दौरान टोल प्लाजा परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Bhojpur Violence Erupts at Kulharia Toll Plaza on Ara Patna
आरा-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टोल प्लाजा पर बवाल- फोटो : reporter

Bihar Crime: आरा-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कुल्हड़िया टोल प्लाजा पर टोल शुल्क को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। वाहन चालकों और टोल प्लाजा कर्मचारियों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हंगामे और तोड़फोड़ में बदल गई। घटना के दौरान टोल प्लाजा परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टोल शुल्क को लेकर कुछ वाहन चालकों और टोल कर्मचारियों के बीच विवाद शुरू हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने जमकर हंगामा किया और टोल प्लाजा की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। उपद्रवियों ने कार्यालय की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए, लैम्प पोस्ट क्षतिग्रस्त कर दिए और परिसर में व्यापक तोड़फोड़ की।

Diarch GO

घटना के दौरान टोल प्लाजा के कर्मचारियों के साथ मारपीट किए जाने की भी बात सामने आई है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना के बाद टोल प्लाजा पर काफी देर तक तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

घटना की सूचना मिलते ही कोईलवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हंगामा और तोड़फोड़ करने वाले लोगों की पहचान की जा सके।

NSIT
Nsmch

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, टोल प्लाजा प्रबंधन भी घटना से हुए नुकसान का आकलन कर रहा है और कर्मचारियों से मारपीट के मामले में पुलिस को आवश्यक जानकारी उपलब्ध करा रहा है।

रिपोर्टर- आशीष कुमार