LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

भोजपुर में खूनी संघर्ष,जमीन के पुराने विवाद में अधेड़ की मौत, गांव में पसरा मातम और तनाव

Bihar Crime: पुश्तैनी जमीन के पुराने और नासूर बन चुके विवाद ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां हमेशा के लिए उजाड़ दीं।

Bhojpur Land Dispute Turns Fatal Tension Grips Village
भोजपुर में खूनी संघर्ष- फोटो : reporter

Bihar Crime: भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव से एक दिल को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। पुश्तैनी जमीन के पुराने और नासूर बन चुके विवाद ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां हमेशा के लिए उजाड़ दीं। मारपीट की इस खूनी झड़प में गंभीर रूप से जख्मी हुए 42 वर्षीय योगेंद्र महतो ने आखिरकार इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

बीते 2 अगस्त को जमीन की मिल्कियत को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। इल्जाम है कि दबंगों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से लैस होकर योगेंद्र महतो पर बेरहमी से हमला किया, जिससे वे बुरी तरह जख्मी हो गए। घरवालों ने उन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया। कई दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ने के बाद आख़िरकार वे जिंदगी की बाजी हार गए।

Diarch GO

मौत की खबर मिलते ही फतेहपुर गांव में कोहराम मच गया। अवाम में गहरा आक्रोश और मातम का माहौल है। पूर्व मुखिया बब्लू सिंह ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधाया और पुलिस-प्रशासन से मुस्तैदी दिखाते हुए कातिलों के खिलाफ सख्त कानूनी शिकंजा कसने की पुरजोर मांग की है।

इस घटना के बाद से गांव में तनाव  है। हालांकि, पुलिस महकमा हालात पर पैनी नजर रखे हुए है और हर पहलू की बारीकी से तफ्तीश करने का दावा कर रहा है। बहरहाल, इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर जमीन के पुरानी रंजिशों पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं, जहां मासूम बच्चों के सिर से उनके पिता का साया छिन गया है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- आशीष कुमार