LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

घरवावालों की मर्जी के खिलाफ किया प्रेम विवाह, 10 महीने बाद बेंगलूरू में पत्नी का किया कत्ल, बिहार युवक का रौंगटे खड़ा करने वाला कारनामा

10 महीने पहले जिन लोगों ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह किया, उसी जोड़े के प्रेम का अंजाम खूनी अंत में बदल गया जब पत्नी की आदतों से कथित रूप से तंग आकर पति ने उसकी दुप्पटे से गला घोंटकर हत्या कर दी.

Bihar Man Arrested in Bengaluru Wife Murder
Bihar Man Arrested in Bengaluru Wife Murder- फोटो : news4nation

Bihar News : बिहार निवासी एक युवक को बेंगलुरु में पत्नी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बेंगलुरु के कुंबलगोडु इलाके में पत्नी की हत्या के आरोप में पुलिस ने 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिहार निवासी धीरज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान धीरज ने कथित तौर पर अपनी पत्नी रीमा कुमारी की हत्या करने की बात कबूल की है। हत्या के बाद वह कथित तौर पर शव को कमरे में छोड़कर बिहार भाग गया था। पुलिस के अनुसार, यह घटना 25 जुलाई को हुई थी। धीरज और रीमा ने करीब 10 महीने पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों ने परिवार की जानकारी के बिना शादी की थी और इसके बाद बेंगलुरु आकर रहने लगे थे।


पति को छोड़ रील बनाने में व्यस्त 

जांच में सामने आया है कि पिछले कुछ समय से दोनों के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, धीरज ने पूछताछ में दावा किया कि बेंगलुरु आने के बाद रीमा का उसके प्रति कथित तौर पर व्यवहार बदल गया था। वह घर पर काफी समय सोशल मीडिया के लिए रील बनाने में बिताती थी। धीरज ने यह भी आरोप लगाया कि दोनों के बीच वैवाहिक संबंधों को लेकर भी विवाद होता था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि रीमा कथित तौर पर केवल अपने लिए खाना बनाती थी और उसके घर लौटने पर उसे खाना नहीं देती थी। इन बातों को लेकर दोनों के बीच अक्सर बहस होती थी। रीमा कथित तौर पर बिहार वापस लौटना चाहती थी, जिससे दोनों के बीच तनाव और बढ़ गया था।

Diarch GO


दुपट्टे से  गला घोंट दिया

पुलिस के मुताबिक, 25 जुलाई को धीरज जब घर लौटा तो वहां उसके लिए खाना तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई। बाद में विवाद बढ़ गया। धीरज ने कथित तौर पर रीमा से सोने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। इसी दौरान दोनों के बीच हाथापाई हुई और पुलिस के अनुसार, रीमा ने कथित तौर पर लकड़ी के डंडे से धीरज पर हमला किया। 


आरोप है कि इसके बाद धीरज ने रीमा के दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। हत्या के बाद उसने कथित तौर पर शव को प्लास्टिक से ढका और बेडशीट में लपेटकर कमरे में छोड़ दिया। इसके बाद वह बेंगलुरु से बिहार फरार हो गया। मामले का खुलासा 29 जुलाई को हुआ। पुलिस के अनुसार, रीमा के एक परिचित ने मकान मालिक को कमरे से दुर्गंध आने की जानकारी दी। मकान मालिक ने कमरे में जाकर देखा तो शौचालय के पास बेडशीट में लिपटा रीमा का शव पड़ा था। शव कई दिनों से पड़े रहने के कारण सड़ने लगा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

NSIT
Nsmch


बिहार से गिरफ्तार

सूचना मिलने पर कुंबलगोडु पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने हत्या और सबूत मिटाने के आरोप में मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी धीरज को बिहार से गिरफ्तार किया और उसे पूछताछ के लिए बेंगलुरु लाया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर हत्या की बात स्वीकार की है। जांच टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।