LATEST NEWS

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

Bihar Crime: युवक की संदिग्ध मौत, भाई पर पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Bihar Crime: एक युवक की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।...

Begusarai Youth Found Dead
युवक की संदिग्ध मौत- फोटो : reporter

Begusarai :  मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर राजौरा गांव में मंगलवार देर रात एक युवक की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव बरामद होते ही गांव में भीड़ जुट गई और देखते ही देखते मामला चर्चा और आरोपों के घेरे में आ गया। मृतक की पहचान राम प्रताप राय के 25 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है।

ग्रामीणों के मुताबिक राहुल का शव जिस हालात में मिला, उसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसके भाई पर ही पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि यह आरोप फिलहाल जांच का विषय है। हत्या की असल वजह क्या थी और इस कथित वारदात में वास्तव में किसकी भूमिका है, इसका खुलासा पुलिस की तफ्तीश और साक्ष्यों के आधार पर ही हो सकेगा।

Diarch GO

सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे इलाके का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटनास्थल से संभावित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस फिलहाल मौत को संदिग्ध मानकर हर एंगल से जांच कर रही है। युवक के शरीर पर चोट के निशान हैं या नहीं और मौत की वास्तविक वजह क्या रही, इसकी निर्णायक जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सामने आएगी। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि मौत से पहले राहुल किन लोगों के संपर्क में था और आखिरी बार उसे किसने देखा था।

NSIT
Nsmch

राहुल की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घर में मातम पसरा है, जबकि गांव में घटना को लेकर आक्रोश और तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। स्थानीय स्तर पर लगाए जा रहे आरोपों के बावजूद पुलिस किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। फिलहाल पुलिस ने हत्या की पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस की तफ्तीश जारी है।

रिपोर्ट- अजय शास्त्री