LATEST NEWS

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

  • Muzaffarpur election results
  • Muzaffarpur election results: तिरहुत स्नातक चुनाव में बंशीधर ब्रजवासी को बढ़त, NDA प्रत्याशी अभिषेक झा पिछड़े

  • Saran Teachers Election
  • Saran Teachers Election: सारण शिक्षक चुनाव में राहुल राज की जीत, जदयू के आनंद पुष्कर 1815 वोटों

  • Bihar News : नवादा के चर्चित सुनील रजक हत्याकांड में पत्नी सरिता देवी को उम्रकैद, दो प्रेमियों के साथ मिलकर रची थी हत्या की साजिश
  • Bihar News : नवादा के चर्चित सुनील रजक हत्याकांड में पत्नी सरिता देवी को उम्रकैद, दो प्रेमियों के

  • Bihar News : पूर्णिया पुलिस ने बिजली तार चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का किया पर्दाफाश, 27 क्विंटल तार के साथ 6 बदमाशों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : पूर्णिया पुलिस ने बिजली तार चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का किया पर्दाफाश, 27 क्विंटल

Bihar Crime: इंस्टाग्राम पर फोटो लगाने का विरोध करना पड़ा महंगा, सो रहे पति-पत्नी को मारी गोली, पुलिस खंगाल रही वारदात की पूरी कड़ी

Bihar Crime: सोशल मीडिया पर फोटो लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब खूनी वारदात में बदल गया।...

Begusarai Instagram Row Turns Bloody Couple Shot While Sleep
इंस्टाग्राम पर फोटो लगाने का विरोध करना पड़ा महंगा- फोटो : reporter

Bihar Crime:  बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र के छोटकी मौजी गांव में सोशल मीडिया पर फोटो लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब खूनी वारदात में बदल गया। आरोप है कि करीब आठ महीने पहले इंस्टाग्राम पर फोटो लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद देर रात घर में सो रहे पति-पत्नी को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। गोलीबारी की घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और इलाके में सनसनी फैल गई।

घायल पति की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के राजेंद्र शाह के पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है, जबकि उसकी पत्नी करिश्मा पासवान भी गोली लगने से घायल बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार छोटू कुमार अपनी पत्नी के साथ बखरी थाना क्षेत्र के छोटकी मौजी गांव स्थित अपने ससुराल आया हुआ था। इसी दौरान पुराने सोशल मीडिया विवाद को लेकर मामला फिर सुर्खियों में आ गया।

बताया जा रहा है कि करीब आठ महीने पहले इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करने को लेकर कुछ लोगों ने विरोध किया था। इसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था। हालांकि उस समय विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और किन लोगों के बीच तनातनी हुई थी, इसकी पूरी तस्वीर पुलिस जांच के बाद ही साफ होगी।आरोप है कि देर रात छोटू और करिश्मा घर में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाकर गोली चला दी। अचानक गोली चलने की आवाज से घर में हड़कंप मच गया। गोली लगने से दोनों घायल हो गए। परिजनों और आसपास के लोगों ने आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।घटना की सूचना मिलते ही बखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही वारदात के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान में जुटी है। घटना के वक्त आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है।पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आठ महीने पुराने इंस्टाग्राम विवाद का इस गोलीबारी से क्या कनेक्शन है। घायल पति-पत्नी और उनके परिजनों के बयान के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर सोशल मीडिया पर फोटो लगाने को लेकर ऐसा कौन सा विवाद हुआ, जिसने हिंसक रूप ले लिया। गोली किसने चलाई और वारदात में कितने लोग शामिल थे, इसका खुलासा पुलिस की तफ्तीश के बाद ही हो सकेगा।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अजय शास्त्री