LATEST NEWS

  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज जारी, त्योहारों को लेकर दिए कई अहम निर्देश
  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज

  • सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देसी कट्टे के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, लूटकांड के तीन अन्य आरोपी को भी दबोचा
  • सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देसी कट्टे के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, लूटकांड के तीन अन्य आरोपी

  • कोलकाता चोरबागान हादसा: पश्चिम बंगाल के मंत्री ने मुजफ्फरपुर पहुंचकर मृतक पिता-पुत्र के परिजनों को सौंपे 25-25 लाख के चेक, सीएम ने की बात
  • कोलकाता चोरबागान हादसा: पश्चिम बंगाल के मंत्री ने मुजफ्फरपुर पहुंचकर मृतक पिता-पुत्र के परिजनों को सौंपे 25-25 लाख

  • पटना DTO के लॉगिन से 547 वाहनों का खेल! फर्जी रसीदों पर निबंधन, जांच में खुली पोल; अधिकारी पर चला सरकार का डंडा
  • पटना DTO के लॉगिन से 547 वाहनों का खेल! फर्जी रसीदों पर निबंधन, जांच में खुली पोल; अधिकारी

  • डीएम ने लगाया जनता दरबार:  फरियादियों की सुनी समस्याएं, कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा
  • डीएम ने लगाया जनता दरबार: फरियादियों की सुनी समस्याएं, कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा

Bihar Crime: गोलियों की बौछार से दहला बेगूसराय, बस स्टैंड पर बाइक सवार बदमाशों ने मचाई दहशत, 3 जख्मी

Bihar Crime: बेगूसराय में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। ...

Bihar Crime: गोलियों की बौछार से दहला बेगूसराय, बस स्टैंड पर
गोलियों की बौछार से दहला बेगूसराय- फोटो : reporter

Bihar Crime: बेगूसराय में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास बुधवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। अचानक हुई गोलीबारी में तीन लोग जख्मी हो गए, जिनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को आनन-फानन में निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घायलों की पहचान गाछी टोला निवासी मनोज पासवान, अर्जुन शाह और एक ऑटो चालक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अर्जुन शाह सुबह बस स्टैंड के समीप अपनी फल की दुकान खोल रहे थे। इसी दौरान मनोज पासवान भी वहां मौजूद थे। तभी बाइक पर सवार हथियारबंद बदमाश वहां पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की। गोलियों की आवाज से बस स्टैंड के आसपास भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना की खबर मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सदर डीएसपी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मौके से कई खोखे बरामद किए हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बदमाशों की शिनाख्त में जुटी है।

NSIT
Nsmch

फिलहाल गोलीबारी की वजह साफ नहीं हुई है। पुलिस आपसी विवाद, पुरानी अदावत और आपराधिक रंजिश समेत तमाम बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है। व्यस्त बस स्टैंड इलाके में दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने शहर की सुरक्षा-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का दावा है कि अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

रिपोर्ट- अजय शास्त्री