LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

Bihar Crime:पटना जाने निकले नगर परिषद के अफसर का रास्ते में कत्ल, ओवरटेक कर अपराधियों ने रुकवाई कार, फिर मारी गोली, इलाके में सनसनी

Bihar Crime: औरंगाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

Aurangabad Bihar Civic Officer Beaten to Death Near Bridge
पटना जाने निकले नगर परिषद के अफसर का रास्ते में कत्ल- फोटो : social Media

Bihar Crime: औरंगाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में उनकी कार को बीच रास्ते ओवरटेक कर रुकवाया और फिर खूनी खेल को अंजाम दे डाला। यह सनसनीखेज वारदात बारुण थाना क्षेत्र के धनौती पुल के पास देर रात हुई, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत और हड़कंप का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, विमल कुमार अपनी निजी कार से डेहरी से पटना जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर जबरन रोक लिया। बदमाशों ने सबसे पहले ड्राइवर को अपने कब्जे में लिया ताकि कोई प्रतिरोध न हो सके। इसके बाद उन्होंने विमल कुमार के साथ बेरहमी से मारपीट की और  ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

Diarch GO

गंभीर हालत में विमल कुमार को तत्काल जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती चर्चाओं में गोली मारने की बात सामने आई थी, लेकिन चिकित्सकों के अनुसार मृतक के शरीर पर धारदार हथियार और बुरी तरह की गई मारपीट के गहरे निशान मिले हैं। सासाराम के सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने बताया कि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

मृतक विमल कुमार गया जिले के शेरघाटी के निवासी थे, जबकि उनका परिवार पटना में रहता है। घटना की सूचना मिलते ही पत्नी, बेटी और छोटे बेटे समेत परिजन बदहवास हालत में सासाराम पहुंचे। इधर, वारदात की खबर मिलते ही औरंगाबाद और रोहतास जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर तफ्तीश कर रही है और फरार हमलावरों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है। इस सनसनीखेज कत्ल ने पूरे इलाके में खौफ और बेचैनी का माहौल पैदा कर दिया है।

NSIT
Nsmch