LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

Naxalite encounter - इंजीनियरिंग की डिग्री के बावजूद उठा लिया हथियार, एक बार में ले ली थी 75 CRPF जवानों की जान जानें कौन है सुरक्षा बलों के हाथों मारा गया डेढ़ करोड़ का इनामी नक्सली

Naxalite encounter -सुरक्षा बलों को नक्सलियों के खिलाफ आज सबसे बडी कामयाबी मिली है। मुठभेड़ में डेढ़ करोड़ के इनामी नक्सली को मार गिराया है। मारा गया नक्सली कई राज्यों में सक्रिय था।

Naxalite encounter - इंजीनियरिंग की डिग्री के बावजूद उठा लिय

Raipur - बी-टेक की डिग्री होने के बाद भी उसने किसी अच्छी जगह   नौकरी करने की जगह हथियार थाम लिया और नक्सली बन  गया। जिसके   बाद उसका ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और झारखंड में सक्रिया था। खौफ ऐसा था कि उसके पकड़े जाने पर डेढ करोड़ का इनाम घोषित  कर दिया। आज छत्तीसगढ़ के बीजीपुर में सुरक्षाबलों के साथ हुए मुठभेड़ में इस इंजीनियर नक्सली की मौत हो गई।

इस इंजीनियर नक्सली का नाम बसवा राजू था। जिसकी उम्र 75 साल के करीब थी। बसवा राजू का असली नाम नंबाला केशव राव है। उसे गगन्ना, प्रकाश और बीआर के नाम से भी जाना जाता है। उसके पिता का नाम वासुदेव राव है। वह दंडकारण्य में नक्सल संगठन की बुनियाद रखने वालों में से एक है. पिछले कई सालों से माड़ में पनाह लिया हुआ था। उसका मारा जाना नक्सलियों की बुनियाद को कमजोर करने के रूप में देखा जा रहा है। यह सुरक्षा बलों की सबसे बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

जानें कौन था बसव राजू
 जानकारी के मुताबिक 2018 में बसव राजू को नक्सल संगठन की कमान सौंपी गई थी। उसने बीटेक की पढ़ाई की थी वह आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम का रहने वाला था। वसवा राजू खूंखार नक्सली था वह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का सीनियर कैडर था और दक्षिण बस्तर डिवीजनल कमेटी का चीफ था। 

75 जवानों   की ले चुका  है जान

नक्सली राजू कई नक्सली हमलों को अंजाम दे चुका था। इनमें पुलिसकर्मियों और नागरिकों की हत्या, खनन कंपनियों से उगाही और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाना शामिल है। सबसे बड़ा हमला सुकमा और देंतेवाड़ा नक्सली हमला था। 2010 के दंतेवाड़ा हमले में 75 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे। इसमें उसका ही हाथ था।

NSIT
Nsmch