LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

Train accident - पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच भीषण टक्कर, डीएम ने की चार की मौत की पुष्टि, रुट की ट्रेनों को किया गया डायवर्ट

Train accident - छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं।

Train accident -  पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच भीषण टक्क

Bilaspur - छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। लालखदान स्टेशन के पास एक पैसेंजर ट्रेन और एक मालगाड़ी की भीषण टक्कर हो गई, जिसके परिणामस्वरूप पैसेंजर ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। जिले के कलेक्टर ने चार लोगों की मौत की पुष्टि की है। हालांकि एसपी ने किसी मौत से इनकार की है।

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया।

हादसा गटौरा-बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास लाल खदान इलाके में हुआ है। सूचना मिलते ही रेलवे और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। लोको पायलट फंसा रहा, जिसे निकाला गया है। रेस्क्यू टीमों ने अब तक कई यात्रियों को सुरक्षित निकाला है, जबकि गंभीर रूप से घायलों का ट्रेन के अंदर ही इलाज चल रहा है।

मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी


रेलवे प्रशासन ने मेडिकल यूनिट और रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा है। वहीं स्थानीय प्रशासन भी मदद में जुटा हुआ है। इस हादसे की वजह से कई ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया है। कई ट्रेन दूसरे रूट से अपने गंतव्य के लिए जा रहे हैं। हादसे का कारण अज्ञात है। रेलवे की टीम मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है। यह हादसा बिलासपुर कटनी रेल मार्ग पर हुआ है, जो की सबसे व्यस्ततम मार्ग है  जांच पड़ताल के बाद ही स्पष्ट होगा कि इस हादसे की असली वजह क्या है।

NSIT
Nsmch

दुर्घटना के कारणों की जाँच शुरू


टक्कर इतनी भीषण थी कि पैसेंजर ट्रेन को भारी नुकसान हुआ है। रेलवे प्रशासन ने प्राथमिकता के आधार पर बचाव कार्य पूरा करने के साथ ही, हादसे के कारणों की जाँच शुरू कर दी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह टक्कर सिग्नल की खराबी, मानवीय भूल या किसी अन्य तकनीकी समस्या के कारण हुई है। विस्तृत जाँच के बाद ही दुर्घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पूरे रूट पर ट्रेनों का संचालन ठप कर दिया गया है। कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द या रूट डायवर्ट किया गया है। वहीं SP रजनेश सिंह, कलेक्टर भी मौके पर पहुंचे हैं।