LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

लेडी DSP पर 2 करोड़ की ठगी और ब्लैकमेलिंग का आरोप, होटल कारोबारी बोला- 'हनीट्रैप' में फंसाया

होटल कारोबारी को महिला डीएसपी ने उन्हें 'लव ट्रैप' में फंसाया और शादी का झांसा देकर 2021 से 2025 के बीच करीब 2 करोड़ रुपये कैश, 12 लाख की हीरे की अंगूठी, 5 लाख की सोने की चेन और एक इनोवा क्रिस्टा कार हड़प ली।

लेडी DSP पर 2 करोड़ की ठगी और ब्लैकमेलिंग का आरोप, होटल कारो

Raipur - रायपुर के एक हाई-प्रोफाइल मामले ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। शहर के होटल कारोबारी दीपक टंडन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ महिला डीएसपी (DSP) कल्पना वर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। टंडन का दावा है कि डीएसपी ने उन्हें 'लव ट्रैप' में फंसाया और शादी का झांसा देकर 2021 से 2025 के बीच करीब 2 करोड़ रुपये कैश, 12 लाख की हीरे की अंगूठी, 5 लाख की सोने की चेन और एक इनोवा क्रिस्टा कार हड़प ली।

DSP के परिवार ने पहले दर्ज कराई थी शिकायत 

विवाद का दूसरा पहलू यह है कि डीएसपी कल्पना के पिता हेमंत वर्मा ने 2 महीने पहले ही कारोबारी दीपक टंडन के खिलाफ पंडरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप है कि दीपक ने बिजनेस लेन-देन का पैसा नहीं लौटाया और जो चेक दिया, वह बाउंस हो गया। यह मामला फिलहाल कोर्ट में चल रहा है।

कैसे शुरू हुई 'दोस्ती' और 'दगाबाजी'? 

दीपक के मुताबिक, 2021 में जब कल्पना महासमुंद में पदस्थ थीं, तब एक कॉमन फ्रेंड के जरिए उनकी मुलाकात हुई। बाद में कल्पना का ट्रांसफर रायपुर के माना में होने पर नजदीकियां बढ़ीं। आरोप है कि डीएसपी ने अपनी पत्नी को तलाक देने का दबाव बनाया और साथ मिलकर बिजनेस करने की प्लानिंग की।

NSIT
Nsmch

विवाद की असली जड़ 2023 में 'एटमॉस्फेरिया रेस्टोरेंट' की डील बनी। टंडन का दावा है कि उन्होंने कल्पना के पिता के खाते में 30 लाख रुपये डाले थे, लेकिन डील नहीं हुई और पैसे वापस मांगने पर उन पर ही चेक बाउंस का केस कर दिया गया।

पुलिस की जांच जारी 

दीपक टंडन ने खम्हारडीह थाने में वॉट्सऐप चैट और सीसीटीवी फुटेज बतौर सबूत सौंपे हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी लेन-देन का प्रतीत हो रहा है, इसलिए अभी तक किसी पक्ष पर FIR दर्ज नहीं की गई है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डीएसपी कल्पना ने इन आरोपों को निराधार बताया है।