LATEST NEWS

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर

  • LPG Gas Rules 2026
  • LPG Gas Rules 2026: 1 नवंबर से बदलेंगे गैस सिलेंडर के नियम, सिलेंडर बुकिंग से सब्सिडी तक जानें

  • November Bank Holidays 2026
  • November Bank Holidays 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक,बैंक जाने से पहले देख लें छुट्टियों की

  • Darbhanga MLC Result BJP Shocked RJD Faces MY Vote Challenge
  • Bihar Politics: दरभंगा में बदला सियासी मिजाज, ब्राह्मणों ने BJP से बनाई दूरी, RJD की जीत

naxali encounter - अमित शाह के दौरे से पहले सुरक्षा बलों का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में सात नक्सलियों को किया ढेर

naxali encounter - सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने सात नक्सलियों को मार गिराया है। इलाके में इस साल सुरक्षा बलों ने 200 से ज्यादा नक्सलियों को मार गिराया है।

naxali encounter - अमित शाह के दौरे से पहले सुरक्षा बलों का

N4N DESK - छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां दंतेवाड़ा में हुए मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने सात नक्सलियों को ढेर कर दिया है। वहीं बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ अभी भी जारी है। जिसके बाद माना जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने इसकी पुष्टि की है। 

बता दें कि आगामी 15 दिसंबर को गृह मंत्री अमित शाह बस्तर पहुंच रहे हैं। ऐसे में उनके आगमन को लेकर सुरक्षा बल एक्टिव हैं। इसी दौरान नक्सल विरोधी सर्च अभियान में नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कोंडागांव जिले की डीआरजी के साथ एसटीएफ-सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी। जहां गुरुवार की सुबह तीन बजे से संयुक्त सुरक्षा बलों की टीम और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में अब तक सात नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। 

CM साय ने की तारीफ

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, "नारायणपुर में नक्सल विरोधी अभियान चल रहा था, जिसमें हमारे सुरक्षा बलों ने सात नक्सलियों को मार गिराने में सफलता पाई है। मैं उनकी बहादुरी को नमन करता हूं।"

बता दें कि, 1 जनवरी से अब तक 215 नक्सली मारे गए हैं।